3,499 रुपये में मिलेगा Xiaomi का नया पावर बैंक, मिलेगी 20,000mAh की बैटरी

3,499 रुपये में मिलेगा Xiaomi का नया पावर बैंक, मिलेगी 20,000mAh की बैटरी

इन-बिल्ट Type-C केबल के साथ 67 वॉट फास्ट चार्जिंग देगा नया Power Bank 5i

फोन के साथ लैपटॉप और टैब भी होगा चार्ज

Xiaomi India ने नया Xiaomi Power Bank 5i 20000 67W लॉन्च कर दिया है। यह पावर बैंक 20,000mAh बैटरी क्षमता, 67W फास्ट चार्जिंग और इन-बिल्ट USB Type-C केबल के साथ आता है। कंपनी ने इसे उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जिन्हें सफर या काम के दौरान लंबे समय तक बैकअप और तेज चार्जिंग की जरूरत होती है। नया Xiaomi Power Bank 5i स्मार्टफोन के अलावा टैबलेट, हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइस, लैपटॉप और अन्य USB डिवाइस को भी चार्ज कर सकता है। इसमें 67W फास्ट आउटपुट मिलता है, जबकि यह 65W फास्ट इनपुट को सपोर्ट करता है, जिससे पावर बैंक खुद भी जल्दी चार्ज हो जाता है।
इसकी खास बात इसमें दी गई बिल्ट-इन USB Type-C केबल है। यानी यूजर को अलग से चार्जिंग केबल साथ रखने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा इसमें एक USB Type-C पोर्ट और एक USB-A पोर्ट भी दिया गया है, जिससे एक साथ कई डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं।
Xiaomi Power Bank 5i में कई फास्ट चार्जिंग प्रोटोकॉल का सपोर्ट दिया गया है। इसमें PD 3.0 (PPS), QC 3.5, BC1.2 और Apple 2.4A जैसे फीचर्स शामिल हैं। इससे यह Android, iPhone और अन्य USB डिवाइस के साथ बेहतर तरीके से काम करता है।
पावर बैंक में स्मार्ट डिजिटल डिस्प्ले भी दिया गया है, जो बैटरी लेवल और चार्जिंग स्टेटस की जानकारी रियल टाइम में दिखाता है। कंपनी के मुताबिक, बड़ी बैटरी के बावजूद इसका डिजाइन कॉम्पैक्ट रखा गया है। इसका वजन करीब 420 ग्राम है और साइज 14 × 7.2 × 3.12 सेंटीमीटर है।
Xiaomi Power Bank 5i 20000 67W की स्पेशल लॉन्च कीमत ₹3,499 रखी गई है। इसे 28 जुलाई 2026 दोपहर 12 बजे से Xiaomi की वेबसाइट, Amazon.in और Xiaomi रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।