• किसी ने केक भेजा तो किसी ने की पार्टी की मांग, ब्रैंड्स ने बधाई के बहाने दिखाई पर्सनैलिटी
भाई, पार्टी?’ से ‘Besh bhalo innings’ तक क्रिएटिव बधाइयों ने जीता दिल
मुंबई, 8 सितंबर। देश की डिजिटल कनेक्टिविटी की कहानी में एक दशक पूरा करने वाले जियो के 10वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया बधाइयों से गुलजार रहा। 5 सितंबर को जियो के 10 साल पूरे होने के मौके पर टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, खेल, डिजिटल सर्विसेज और दूसरे क्षेत्रों से जुड़े कई बड़े ब्रैंड्स ने अपने-अपने अंदाज में जियो को शुभकामनाएं दीं। इन संदेशों में औपचारिक बधाई से ज्यादा ह्यूमर, पॉप-कल्चर, क्रिकेट और ब्रैंड की अपनी पहचान नजर आई।
सबसे दिलचस्प अंदाज प्राइम वीडियो का रहा। प्राइम विडियो ने लोकप्रिय सीरीज पंचायत के प्रधान जी के अंदाज को पकड़ते हुए जियो को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जियो ने भी उसी हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब देकर बातचीत को और मजेदार बना दिया। वहीं नेटफ्लिक्स ने अपने मशहूर स्ट्रीमिंग अंदाज में 10 साल के रिश्ते को याद किया।
वनप्लस ने भी इस मौके को रिश्ते के माइलस्टोन की तरह पेश किया। इस तरह अलग-अलग ब्रांड्स ने जियो की उपलब्धि को अपने ब्रांड की भाषा और व्यक्तित्व के साथ जोड़कर पेश किया।
क्रिकेट टीमों की बधाई ने इस डिजिटल जश्न में एक अलग रंग भर दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने जियो के 10 साल के सफर को “Besh bhalo innings” कहा। दिल्ली कैपिटल्स ने इसे अपने दिल्ली वाले अंदाज में पेश किया। पंजाब किंग्स ने इसे ‘King-sized innings’ बताया, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने ‘Halla Bol’ के अंदाज में बधाई दी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने जियो के दशक को bold अंदाज, बाधाएं तोड़ने और नए मानक स्थापित करने से जोड़ा।
फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म्स भी पीछे नहीं रहे। जोमैटो ने जन्मदिन केक की पेशकश की, जबकि स्विगी ने सीधे पार्टी का सवाल पूछकर माहौल को और हल्का-फुल्का बना दिया।
पेटीएम ने भी जियो को बधाई दी और इस दशक को भारत के कनेक्ट होने के साथ-साथ भुगतान, खरीदारी, मनोरंजन, यात्रा और रोजमर्रा की डिजिटल जिंदगी में आए बदलावों से जोड़ा। जियो की 10वीं सालगिरह पर आई ये शुभकामनाएं सिर्फ बधाई संदेश नहीं थीं। इनमें यह भी नजर आया कि जियो किस तरह भारत के डिजिटल इकोसिस्टम का हिस्सा बन चुका है। कंपनी के मुताबिक आज जियो 50 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को जोड़ता है।
हर ब्रैंड ने जियो को बधाई देते हुए अपनी अलग पहचान बरकरार रखी। यही वजह है कि जियो का 10वां जन्मदिन सोशल मीडिया पर एक सामान्य कॉरपोरेट सेलिब्रेशन के बजाय ब्रांड्स की रचनात्मकता और डिजिटल बातचीत का शानदार उदाहरण बन गया।
