MSME के लिए ASUS का “worry free” मंत्र, राजीव तलरेजा बने मेंटर

MSME के लिए ASUS का “worry free” मंत्र, राजीव तलरेजा बने मेंटर

कंप्यूटर खरीदने का बदलेगा तरीका, ‘बिजनेस PC’ सिर्फ कंप्यूटर नहीं, कारोबार का हथियार!

ASUS India ने MSME एक्सपर्ट और Quantum Leap के संस्थापक राजीव तलरेजा को MSME सेगमेंट के लिए अपना मेंटर बनाया है। कंपनी का कहना है कि यह दीर्घकालिक साझेदारी उसके ‘Built for Worry-Free Business’ विजन को मजबूत करेगी और छोटे और मध्यम दर्जे के कारोबारियों को बिजनेस के लिए सही टेक्नोलॉजी अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
ASUS के मुताबिक, देश के MSME तेजी से विस्तार कर रहे हैं, लेकिन कई कारोबारी अब भी सामान्य लैपटॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो बिजनेस की जरूरतों के हिसाब से तैयार नहीं होते। ऐसे में सुरक्षा, मजबूती, बेहतर परफॉर्मेंस, बैटरी बैकअप, अपग्रेडेबिलिटी और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट जैसी जरूरतें पूरी करना चुनौती बन सकता है। कंपनी ने इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए ASUS Expert Series पेश की है। ASUS Expert Series के लैपटॉप और PC खास तौर पर कारोबार के लिए बनाए गए हैं। इनमें मजबूत सुरक्षा, तेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस, दूर बैठकर सिस्टम को मैनेज करने की सुविधा और ज्यादा टिकाऊ हार्डवेयर दिया गया है।
राजीव तलरेजा के साथ यह साझेदारी अचानक नहीं हुई। ASUS और Quantum Leap के बीच एक साल से अधिक समय तक बातचीत और मूल्यांकन चला। साझेदारी को अंतिम रूप देने से पहले Quantum Leap की टीम ने अपने काम में ASUS Expert Series के लैपटॉप इस्तेमाल कर उनकी उपयोगिता का परीक्षण किया। कंपनी के अनुसार, MSME समुदाय के बीच किए गए एक स्वतंत्र सर्वे में भी ऐसी ही जरूरत सामने आई। Quantum Leap के जरिए राजीव तलरेजा अब तक 12 लाख से अधिक कारोबारियों को ट्रेनिंग और कोचिंग दे चुके हैं। ASUS का कहना है कि MSME कारोबारियों की जरूरतों और चुनौतियों की उनकी समझ इस साझेदारी के लिए महत्वपूर्ण है।
ASUS Commercial PC Business, India, Sri Lanka और Nepal के वाइस प्रेसिडेंट दिनेश शर्मा ने कहा कि MSME भारत की आर्थिक वृद्धि के महत्वपूर्ण आधार हैं और AI के दौर में PC कारोबार की सफलता में और ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कंपनी MSME को सुरक्षित, हाई-परफॉर्मेंस और भरोसेमंद कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के साथ उनकी जरूरतों को समझकर अपने प्रोडक्ट और सेवाओं को लगातार बेहतर करना चाहती है।
राजीव तलरेजा ने कहा कि उन्होंने वर्षों से कई ब्रांडों के प्रस्ताव ठुकराए हैं, क्योंकि उनके लिए कारोबारियों का भरोसा महत्वपूर्ण है। उनके मुताबिक ASUS के साथ बातचीत का फोकस सिर्फ ब्रांड प्रमोशन नहीं, बल्कि यह समझना था कि MSME को वास्तव में किस तरह की टेक्नोलॉजी की जरूरत है।