Brezza में पहली बार मिलेगा अंडरबॉडी CNG टैंक, बूट स्पेस की परेशानी खत्म
देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी में शामिल Maruti Suzuki Brezza अब बड़े बदलावों के साथ नए अवतार में आने की तैयारी कर रही है। 2026 Maruti Brezza Facelift की लॉन्चिंग अगले महीने जुलाई 2026 में हो सकती है। इस बार कंपनी सिर्फ लुक्स में ही नहीं, बल्कि इंजन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी में भी बड़े बदलाव करने जा रही है। नई Brezza में पहली बार टर्बो पेट्रोल इंजन, अंडरबॉडी CNG टैंक और ADAS सेफ्टी टेक्नोलॉजी जैसे बड़े अपडेट देखने को मिल सकते हैं।
नई Brezza का सबसे बड़ा आकर्षण इसका नया 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर Boosterjet टर्बो पेट्रोल इंजन होगा। यह इंजन लगभग 100 PS की पावर और 147.6 Nm का टॉर्क देगा। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलने की संभावना है। टर्बो इंजन की वजह से SUV पहले से ज्यादा दमदार परफॉर्मेंस देगी और ड्राइविंग का अनुभव भी बेहतर होगा। छोटे टर्बो इंजन के कारण टैक्स स्ट्रक्चर का भी फायदा मिल सकता है। कंपनी मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को भी जारी रख सकती है। यह इंजन 103 bhp की पावर और 137 Nm का टॉर्क देता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा।
नई Brezza में CNG ग्राहकों के लिए भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अब तक CNG सिलेंडर बूट में लगाया जाता था, जिससे सामान रखने की जगह कम हो जाती थी। लेकिन फेसलिफ्ट मॉडल में अंडरबॉडी CNG टैंक दिया जा सकता है। सिलिंडर गाड़ी के नीचे फिट होगा, जिससे बूट स्पेस पहले की तरह पूरी तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह फीचर लंबी यात्रा करने वाले परिवारों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
नई Brezza का केबिन पहले से ज्यादा प्रीमियम होगा। इसमें 10.1-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, नया डैशबोर्ड, नई सीट अपहोल्स्ट्री और बेहतर इंटीरियर फिनिश मिलने की संभावना है। इसके अलावा पहली बार Brezza में ADAS (Advanced Driver Assistance System) भी दिया जा सकता है, जिससे सेफ्टी का स्तर काफी बढ़ जाएगा।
अगर ये सभी अपडेट लॉन्च के समय मिलते हैं, तो नई Maruti Brezza अपने सेगमेंट में Hyundai Venue, Kia Sonet, Tata Nexon, Mahindra XUV 3XO और Skoda Kylaq जैसी एसयूवी को कड़ी टक्कर दे सकती है। दमदार टर्बो इंजन, ज्यादा बूट स्पेस वाला CNG मॉडल, आधुनिक फीचर्स और एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी के साथ नई Brezza भारतीय ग्राहकों के लिए एक बेहद आकर्षक पैकेज बन सकती है।
