नई दिल्ली : अगर आप एक ऐसी एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं, जिसमें दमदार इंजन, आधुनिक फीचर्स और आकर्षक लुक हो, लेकिन बजट ज्यादा न हो, तो Renault ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Renault Kiger आपके लिए ही लॉन्च की है। अब ग्राहकों को कम कीमत में टर्बो इंजन का मजा, प्रीमियम फीचर्स और कई नए विकल्प मिलेंगे। Renault ने Kiger के लाइनअप में चार नए वेरिएंट जोड़ते हुए इसकी शुरुआती कीमत भी पहले से ज्यादा आकर्षक कर दी है।
कंपनी ने नया Evolution+ वेरिएंट लॉन्च किया है, जो नेचुरली एस्पिरेटेड (NA) और टर्बो इंजन दोनों विकल्पों में उपलब्ध होगा। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, टर्बो इंजन वाली Kiger अब सिर्फ 7.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होगी। Renault का दावा है कि इस कीमत पर Kiger एंट्री B-SUV सेगमेंट की सबसे किफायती टर्बो एसयूवी बन गई है। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि जिन फीचर्स के लिए पहले महंगे वेरिएंट खरीदने पड़ते थे, अब वे कम कीमत वाले मॉडल में भी मिलेंगे। नए Evolution+ वेरिएंट में स्मार्ट एक्सेस कार्ड, पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टमेंट और नई फैब्रिक अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स दिए गए हैं। अब कम बजट में भी प्रीमियम कार जैसा अनुभव मिलेगा।
Renault ने ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए टर्बो इंजन वाले वेरिएंट की संख्या तीन से बढ़ाकर पांच कर दी है। इसके अलावा Techno वेरिएंट में अब 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा। वहीं, नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन वाले वेरिएंट की संख्या छह से बढ़ाकर आठ कर दी गई है। इससे ग्राहक अपनी जरूरत, ड्राइविंग स्टाइल और बजट के अनुसार आसानी से सही मॉडल चुन सकेंगे। Kiger में 100 पीएस का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो शानदार पिकअप और स्मूद ड्राइविंग का अनुभव देता है। इसमें X-Tronic CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, मिरर बोर कोटिंग टेक्नोलॉजी और बेहतरीन टॉर्क-टू-वेट रेशियो जैसी आधुनिक तकनीक भी शामिल है।
यह एसयूवी केवल इंजन के मामले में ही नहीं, बल्कि स्पेस और प्रैक्टिकलिटी में भी मजबूत है। इसमें 205 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस, 405 लीटर का बड़ा बूट स्पेस, विशाल केबिन, पीछे बैठने वालों के लिए पर्याप्त लेगरूम और 50 किलोग्राम वजन उठाने वाले फंक्शनल रूफ बार दिए गए हैं। नई कीमतों, प्रीमियम फीचर्स और ज्यादा विकल्पों के साथ Renault Kiger अब अपने सेगमेंट में पहले से कहीं ज्यादा मजबूत, वैल्यू फॉर मनी और ग्राहकों के लिए आकर्षक एसयूवी बनकर सामने आई है।
