80 लाख- 1 करोड़ की BYD लग्जरी EV Denza आ रही है INDIA

80 लाख- 1 करोड़ की BYD  लग्जरी EV Denza आ रही है INDIA

• Denza D9 के लिए मुंबई से दिल्ली तक डीलर नेटवर्क तैयार

सिंगल चार्ज में लगभग 520 किलोमीटर तक की रेंज देगी

फैमिली कार नहीं, चलता-फिरता लग्जरी लाउंज! मसाज सीट से पैनोरमिक सनरूफ तक

चीन की दिग्गज ऑटो कंपनी BYD की प्रीमियम ब्रांड Denza भारत में एंट्री की तैयारी में जुटी है। कंपनी ने देश के प्रमुख शहरों में अपने डीलर नेटवर्क को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। Denza को BYD से अलग प्रीमियम ब्रांड के तौर पर पेश किया जाएगा और इसके लिए अलग रिटेल आउटलेट्स बनाए जाने की उम्मीद है। कंपनी ने देश के प्रमुख शहरों में अपने डीलर नेटवर्क को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। बीवाईडी (BYD) की लग्जरी इलेक्ट्रिक एमपीवी Denza D9 भारत में जल्द लॉन्च होने वाली है, जिसकी संभावित कीमत ₹80 लाख से ₹1 करोड़ के बीच हो सकती है। इसमें 103.36 kWh की ब्लेड बैटरी (Blade Battery) दी गई है, जो सिंगल चार्ज में लगभग 520 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है।
मुंबई में Landmark Group, जबकि बेंगलुरु और हैदराबाद में EVM Denza की डीलरशिप संभाल सकते हैं। चेन्नई में KUN और गुजरात, जिसमें अहमदाबाद भी शामिल है, में Cargo Motors को जिम्मेदारी मिलने की बात सामने आई है। दिल्ली-NCR और चंडीगढ़ में Passi Group की Krishna Automobiles ब्रांड का प्रतिनिधित्व कर सकती है।
खास बात यह है कि ये सभी ग्रुप पहले से भारत में BYD के डीलर हैं। हालांकि Denza का रिटेल नेटवर्क BYD के मौजूदा नेटवर्क से अलग रखने की योजना है।
D9 होगी भारत में Denza की पहली कार
भारत में Denza की शुरुआत Denza D9 लग्जरी MPV से होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसे इस साल फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।
D9 का मुकाबला भारत में Toyota Vellfire, Lexus LM और MG M9 जैसी लग्जरी MPV से होगा। इस सेगमेंट में बिक्री का आकार अभी सीमित है, लेकिन हाल के वर्षों में इसकी मांग बढ़ी है।
Denza D9 को खासतौर पर लग्जरी और आराम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट्स, मसाज फंक्शन, पावर्ड लेग रेस्ट, पैनोरमिक सनरूफ, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।
BYD से ऊपर होगी Denza की पोजिशनिंग
Denza को BYD के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम और लग्जरी ब्रांड के रूप में स्थापित किया जा रहा है। भारत में इसके लिए अलग शोरूम और रिटेल नेटवर्क बनाए जाने की उम्मीद है।
रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में BYD ने भारत में करीब 6,000 वाहन बेचे थे और कंपनी अब देश में अपनी बिक्री को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है। Denza की एंट्री के साथ BYD भारत के तेजी से विकसित हो रहे लग्जरी इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने की कोशिश करेगा।