8000mAh बैटरी वाला realme NARZO 100x 5G लॉन्च, कीमत 18,499 रुपये से शुरू

8000mAh बैटरी वाला realme NARZO 100x 5G लॉन्च, कीमत 18,499 रुपये से शुरू

AI कैमरे और मजबूत डिजाइन के साथ गेमिंग और एंटरटेनमेंट के लिए दमदार फोन

स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए बैटरी लाइफ, तेज परफॉर्मेंस और शानदार डिस्प्ले आज सबसे अहम फीचर बन गए हैं। इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए realme ने अपना नया NARZO 100x 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन की पहली सेल 22 जुलाई 2026 से Amazon और realme.com पर शुरू हो गई है। realme NARZO 100x 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh Titan Battery है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक चलने वाला बैकअप देती है, जिससे यूजर्स वीडियो देखने, गेम खेलने, सोशल मीडिया इस्तेमाल करने और कॉलिंग जैसे काम बिना बार-बार चार्ज किए कर सकते हैं। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे बड़ी बैटरी को जल्दी चार्ज किया जा सकता है।
4GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपये है। ऑफर के बाद इसे 18,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। 6GB RAM + 128GB स्टोरेज का फोन 22,999 रुपये में मिलेगा। ऑफर के बाद इसकी कीमत 20,499 रुपये होगी। 6GB RAM + 256GB स्टोरेज का फोन 24,999 रुपये में मिल गया है। ऑफर के बाद 22,499 रुपये में मिलेगा। 2,000 रुपये का प्राइस ऑफर, 500 रुपये का कूपन और 6 महीने तक No-Cost EMI का विकल्प भी मिलेगा। यह ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध है।
realme NARZO 100x 5G में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है। यह 6nm ऑक्टा-कोर चिपसेट है, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा के इस्तेमाल में बेहतर स्पीड देने के लिए बनाया गया है। फोन में 6.8 इंच का 144Hz Ultra Bright डिस्प्ले मिलता है। ज्यादा रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव ज्यादा स्मूथ हो जाता है। गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 5300mm² AirFlow Vapour Chamber Cooling System दिया गया है, जो गर्मी को नियंत्रित करने में मदद करता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल Dual AI Camera दिया गया है। इसमें AI Portrait Lighting और AI Eraser जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो फोटो को बेहतर बनाने और अनचाही चीजों को हटाने में मदद करते हैं। इसके अलावा फोन में Gemini Live AI फीचर भी दिया गया है, जिससे यूजर को स्मार्ट असिस्टेंट जैसी सुविधा मिलती है। realme NARZO 100x 5G को सिर्फ पावरफुल ही नहीं, बल्कि मजबूत भी बनाया गया है। फोन का डिजाइन भी खास है। इसमें 8.8mm Floating Light Design मिलता है, साथ ही AI Pulse Light फीचर दिया गया है, जिसमें 9 कलर ऑप्शन और 5 ग्लोइंग मोड मिलते हैं।