15 जुलाई से सस्ती होंगी Rolls-Royce और Range Rover, 3 करोड़ तक की कटौती

15 जुलाई से सस्ती होंगी Rolls-Royce और Range Rover, 3 करोड़ तक की कटौती

ब्रिटिश सुपर लग्जरी कारों पर इंपोर्ट ड्यूटी 110% से 30%, खरीदना होगा आसान

15 जुलाई से भारत में ब्रिटेन से आने वाली कई लग्जरी कारें सस्ती हो जाएंगी। भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (FTA) लागू होने के बाद पूरी तरह आयात (CBU) की जाने वाली ब्रिटिश कारों पर कस्टम ड्यूटी 110% से घटाकर 30%कर दी जाएगी। इससे Rolls-Royce, Aston Martin, McLaren, Range Rover और Land Rover जैसी कारों की कीमत 20-25% तक घट सकती है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि खरीदारों कोएक कार पर ₹1 करोड़ से ₹3 करोड़ तक की बचत हो सकती है।

हालांकि यह राहत पहले साल सिर्फ 20,000 ब्रिटेन में बनी और भारत आयात की जाने वाली कारों पर ही लागू होगी। अधिकांश कंपनियां अभी नई कीमतों का ऐलान करने की तैयारी कर रही हैं। Select Cars के सीईओ यदुर कपूर का कहना है कि कीमतों में बड़ी कमी आएगी और ग्राहकों की दिलचस्पी पहले से ही बढ़ गई है। उनका मानना है कि आने वाले समय में इस सेगमेंट की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी होगी।

वहीं Jaguar Land Rover (JLR) ने पहले ही अपनी कुछ आयातित Range Rover Sport SV और Range Rover SV मॉडल की कीमतें घटा दी हैं। कंपनी को उम्मीद है कि भारत में उसकी कुल बिक्री में आयातित कारों की हिस्सेदारी 3-4% से बढ़कर 7-10% तक पहुंच सकती है।

ऑटो उद्योग के जानकारों का मानना है कि कीमतें घटने के बाद भारत में सुपर लग्जरी कारों की बिक्री अल्प और मध्यम अवधि में दोगुनी हो सकती है। फिलहाल कई ग्राहक नई कीमतों के आधिकारिक ऐलान का इंतजार कर रहे हैं, इसलिए उन्होंने अपनी खरीद कुछ समय के लिए टाल दी है।

इस फैसले का सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को मिलेगा, जो ब्रिटेन में बनी प्रीमियम और सुपर लग्जरी कारें खरीदने की योजना बना रहे हैं।