नई दिल्ली: Tata Motors ने मई 2026 में अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर बड़ा डिस्काउंट ऑफर शुरू किया है। Nexon EV से लेकर Curvv EV, Harrier EV, Punch EV और Tiago EV तक कई मॉडल्स पर ग्राहकों को 50 हजार रुपये से लेकर 3.8 लाख तक की छूट मिलेगी।
Tata Curvv EV इस समय सबसे ज्यादा छूट पाने वाली इलेक्ट्रिक SUV बन गई है। कंपनी ग्रीन बोनस, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट और लॉयल्टी बोनस जैसे ऑफर्स देकर ग्राहकों को EV खरीदने के लिए आकर्षित कर रही है। यानी पुरानी कार बदलकर नई Tata EV खरीदने वालों को और ज्यादा फायदा मिलेगा। कंपनी ने मई महीने में अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर बंपर ऑफर्स की बारिश कर दी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक पेट्रोल-डीजल कार छोड़कर इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ आएं।
MY24 और MY25 के Tata Curvv EV के कुछ वेरिएंट्स पर 3.3 लाख से 3.8 लाख रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं। MY26 मॉडल्स पर भी 3.3 लाख रुपये तक की छूट मिल सकती है। प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV खरीदने वाले ग्राहकों को सीधा फायदा होगा।
Tata Nexon EV के MY24 और MY25 मॉडल्स पर 1.2 लाख तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 20,000 रुपये का ग्रीन बोनस, 50,000 रुपय़े तक एक्सचेंज या 55,000 रुपये तक स्क्रैपेज बोनस और 50,000 रुपये तक लॉयल्टी बोनस शामिल है। हालांकि MY26 मॉडल्स पर यह लाभ कम होकर 50,000 रुपये तक सीमित है। कंपनी की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV Harrier EV पर भी ₹1.5 लाख तक के फायदे दिए जा रहे हैं। Tata Motors ICE वाहन से EV में अपग्रेड करने वाले ग्राहकों को भी अतिरिक्त लाभ दे रही है।
सबसे किफायती EV मानी जाने वाली Tiago EV के कुछ वेरिएंट्स पर ₹2.1 लाख तक का फायदा दिया जा रहा है। Punch EV के Long Range वेरिएंट्स पर ₹2.1 लाख तक और Mid Range वेरिएंट्स पर ₹1.9 लाख तक के ऑफर उपलब्ध हैं। इससे पहली बार EV खरीदने वाले ग्राहकों को बड़ा फायदा मिल सकता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि Tata Motors इस रणनीति के जरिए EV बिक्री को और तेज करना चाहती है। कंपनी चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक पेट्रोल-डीजल कारों से इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ आएं। साथ ही बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच अपने मार्केट शेयर को मजबूत बनाए रखने के लिए Tata Motors ग्राहकों को बड़े फायदे देकर आकर्षित करने की कोशिश कर रही है।
