• SUV किंग Mahindra की तूफानी रफ्तार, जून में 37% की जबरदस्त ग्रोथ
SUV, LCV और एक्सपोर्ट में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, ऑटो बाजार में Mahindra का जलवा, जून की बिक्री ने बनाया नया कीर्तिमान
Mahindra की रफ्तार ने जून 2026 में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में नया इतिहास रच दिया है। कंपनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जून महीने में कुल 1,06,207 वाहनों की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के मुकाबले 37 फीसदी की दमदार बढ़ोतरी है। SUV से लेकर कमर्शियल व्हीकल, 3-व्हीलर और एक्सपोर्ट तक लगभग हर सेगमेंट में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है। खास तौर पर SUV सेगमेंट में Mahindra का दबदबा लगातार मजबूत होता जा रहा है। घरेलू बाजार में कंपनी ने 60,393 यूटिलिटी व्हीकल (SUV) बेचे, जो पिछले साल जून की तुलना में 28 फीसदी अधिक हैं। एक्सपोर्ट को मिलाकर कुल SUV बिक्री 61,504 यूनिट रही ।
कमर्शियल व्हीकल कारोबार में भी कंपनी ने जोरदार प्रदर्शन किया। जून के दौरान घरेलू बाजार में 26,076 लाइट कमर्शियल व्हीकल (3.5 टन से कम) की बिक्री हुई, जो पिछले साल की तुलना में 35 फीसदी की वृद्धि दर्शाती है। 2 टन से कम क्षमता वाले LCV सेगमेंट में 3,508 यूनिट की बिक्री हुई, जिसमें 36 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 2 टन से 3.5 टन क्षमता वाले LCV सेगमेंट में 22,568 यूनिट बिके, जो 35 फीसदी की वृद्धि को दर्शाता है।
Mahindra के 3-व्हीलर कारोबार ने भी जबरदस्त छलांग लगाई। इलेक्ट्रिक 3-व्हीलर समेत कंपनी ने जून में 13,820 यूनिट बेचे, जो पिछले साल के मुकाबले 63 फीसदी अधिक हैं। विदेशी बाजारों में भी Mahindra की रफ्तार देखने लायक रही। जून 2026 में कंपनी ने 5,918 वाहनों का निर्यात किया, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 2,634 यूनिट था। यानी कंपनी ने एक्सपोर्ट में 125 फीसदी की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की।
वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत भी कंपनी के लिए बेहद सकारात्मक रही है। अप्रैल से जून की अवधि में घरेलू SUV बिक्री 1,74,745 यूनिट रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 15 फीसदी अधिक है। इसी अवधि में 2 टन से कम LCV की बिक्री 9,982 यूनिट रही, जबकि 2 से 3.5 टन क्षमता वाले LCV की बिक्री 63,600 यूनिट तक पहुंच गई। 3-व्हीलर सेगमेंट में कंपनी ने 36,255 यूनिट बेचे और इसमें 76 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। कुल एक्सपोर्ट भी बढ़कर 15,888 यूनिट पहुंच गया, जो पिछले साल की तुलना में 64 फीसदी अधिक है। जून में 60,393 SUV और 26,076 LCV की बिक्री के साथ कंपनी ने क्रमशः 28 फीसदी और 35 फीसदी की मजबूत वृद्धि हासिल की है।
