Q1 में रजिस्ट्रेशन हुए दोगुने, जून 2026 में अकेले 16,144 इलेक्ट्रिक स्कूटरों का रजिस्ट्रेशन
· EV मार्केट में Ola की तूफानी वापसी, 43,719 रजिस्ट्रेशन के साथ ola की स्पीड देखकर चौंका EV बाज़ार
रफ्तार, रिकॉर्ड और रिटर्न… Ola Electric ने Q1 में लिखी सफलता की नई कहानी
भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में Ola Electric ने एक बार फिर जोरदार वापसी का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने Q1 FY26 में 43,719 वाहनों का VAHAN रजिस्ट्रेशन दर्ज किया, जो Q4 FY25 के 22,252 वाहनों के मुकाबले लगभग दोगुना है। जून 2026 में अकेले 16,144 इलेक्ट्रिक स्कूटरों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जो पिछले कई महीनों का कंपनी का सबसे शानदार मासिक प्रदर्शन साबित हुआ। यह उछाल बताता है कि कंपनी की रिटेल रणनीति, मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो, बेहतर सप्लाई और ग्राहकों के बढ़ते भरोसे का असर अब साफ दिखाई देने लगा है।
बेंगलुरु स्थित Ola Electric ने बताया कि VAHAN डेटा के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में कंपनी ने 43,719 वाहनों का रजिस्ट्रेशन दर्ज किया। पिछली तिमाही (Q4 FY25) में यह आंकड़ा 22,252 था। यानी कंपनी ने महज एक तिमाही में लगभग दोगुनी ग्रोथ हासिल की।
कंपनी ने जून 2026 में 16,144 इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया। हाल के महीनों में यह उसका सबसे बेहतरीन मासिक प्रदर्शन रहा। कंपनी के अनुसार पिछले कुछ महीनों में किए गए कई ऑपरेशनल सुधारों का सकारात्मक असर अब बाजार में दिखाई दे रहा है। बेहतर रिटेल एक्सीक्यूशन, उत्पादों की उपलब्धता और मजबूत सप्लाई चेन ने बिक्री को नई गति दी है।
कंपनी का मानना है कि भारत का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार लगातार मजबूत हो रहा है। पेट्रोल वाहनों की तुलना में कम परिचालन लागत, ऊर्जा सुरक्षा को लेकर बढ़ती जागरूकता और पर्यावरण के प्रति लोगों की सोच में बदलाव EV की मांग को बढ़ा रहे हैं।
Ola Electric अपनी वर्टिकली इंटीग्रेटेड टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग मॉडल के जरिए बाजार में अपनी स्थिति मजबूत कर रही है। कंपनी का तमिलनाडु स्थित Futurefactory EV और उनके प्रमुख कंपोनेंट्स का निर्माण करता है, जबकि बेंगलुरु का Battery Innovation Centre (BIC) नई बैटरी तकनीक विकसित करने पर काम कर रहा है। भारत के अलावा कंपनी की R&D गतिविधियां ब्रिटेन और अमेरिका तक फैली हुई हैं।
कंपनी लगातार अपने डायरेक्ट-टू-कस्टमर नेटवर्क का विस्तार कर रही है। देशभर में हजारों एक्सपीरियंस स्टोर्स और मजबूत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए Ola Electric ग्राहकों तक अपनी पहुंच लगातार बढ़ा रही है।
