76,500 रुपये में नए शानदार और स्टाइलिश लुक में Yamaha Fascino स्कूटर लॉन्च

चेन्नई: Yamaha Motor India ने दोपहिया बाजार में स्टाइल और डिजाइन को नई पहचान देते हुए अपने पॉपुलर स्कूटर Fascino 125 Fi Hybrid का नया डिजाइन रिफ्रेश लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने सबसे पहले इसके रियर डिजाइन को पूरी तरह नया लुक दिया है, जिससे स्कूटर अब ज्यादा कॉम्पैक्ट, ट्रेंडी और शहरी सड़कों पर चलाने में अधिक फुर्तीला नजर आता है।

Fascino ने लॉन्च के बाद से अब तक 15 लाख (1.5 मिलियन) यूनिट्स का प्रोडक्शन माइलस्टोन भी पार कर लिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में 76,500 रुपये रखी गई है। Fascino Drum की कीमत 76,500 रुपये, Fascino Disc के दाम 88,000 रुपये और Fascino S के दाम 95,200 रुपयेरखे गए हैं।

नए अपडेट में स्कूटर के पिछले हिस्से को खास तौर पर री-डिजाइन किया गया है। इसमें नया स्कल्प्टेड टेल सेक्शन, रीडिजाइन्ड टेललाइट्स, फ्लैशर्स और V-आइकॉनिक टेललाइट डिजाइन दिया गया है, जो इसे ज्यादा प्रीमियम और संतुलित लुक देता है। कंपनी ने इसके साथ नए डीकल्स भी जोड़े हैं, जिन्हें इंडिया में ही Yamaha की R&D टीम ने डिजाइन किया है। यह बदलाव सीधे तौर पर ग्राहकों की पसंद के आधार पर किए गए हैं, जिससे स्कूटर अब पहले से ज्यादा मॉडर्न और स्टाइलिश नजर आता है।

कंपनी के चेयरमैन Hajime Aota ने कहा कि 1.5 मिलियन यूनिट्स का आंकड़ा ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है। नया मॉडल आज के युवाओं की बदलती पसंद के अनुसार तैयार किया गया है। यह स्कूटर स्टाइल और प्रैक्टिकलिटी का बेहतरीन मेल देता है। Fascino की यात्रा 2015 में 110cc स्टाइलिश स्कूटर के रूप में शुरू हुई थी। इसके बाद 2019 में इसे BS6 125cc फ्यूल इंजेक्शन इंजन के साथ अपडेट किया गया। 2021 में Yamaha ने इसे अपना पहला हाइब्रिड स्कूटर बनाया, जिसमें Smart Motor Generator (SMG) तकनीक दी गई। वहीं 2025 में इसमें Enhanced Power Assist, TFT डिस्प्ले और Answer Back जैसे एडवांस फीचर्स जोड़े गए, जिससे इसकी टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी और बेहतर हुई।

Fascino 125 Fi Hybrid में Yamaha का Blue Core Hybrid 125cc एयर-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो बेहतर माइलेज और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। इसमें टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ, 21 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज और E20 फ्यूल कम्पैटिबिलिटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह स्कूटर कई ट्रेंडी कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा और देशभर के Yamaha शोरूम, जिसमें Blue Square आउटलेट्स भी शामिल हैं, पर बेचा जाएगा।