Xiaomi 18 Pro की INDIA में एंट्री जल्द, 7,000mAh की बैटरी संग डबल स्क्रीन

Xiaomi 18 Pro की INDIA में एंट्री जल्द, 7,000mAh की बैटरी संग डबल स्क्रीन

IMC 2026 के दौरान Snapdragon Day कार्यक्रम में Xiaomi का ऐलान

• 1 लाख रुपये के पार जा सकती है कीमत! Xiaomi 18 Pro में मिलेंगे दो डिस्प्ले और Snapdragon का सबसे दमदार प्रोसेसर

• पीछे की स्क्रीन से खींचें शानदार सेल्फी! Xiaomi 18 Pro में Leica कैमरा और 200MP का डुअल अटैक

सामने 6.4 इंच की स्क्रीन, पीछे 2.7 इंच का डिस्प्ले! फोटो खींचने के लिए नहीं खोलना पड़ेगा फोन का फ्रंट कैमरा

स्मार्टफोन बाजार में प्रीमियम सेगमेंट की प्रतिस्पर्धा को और तेज करने के लिए Xiaomi अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 18 Pro भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2026 के दौरान Snapdragon Day कार्यक्रम में इसकी भारत में एंट्री की पुष्टि की है। फोन आने वाले महीनों में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत दो डिस्प्ले, Leica के साथ मिलकर तैयार किया गया कैमरा सिस्टम और 7,000mAh की बड़ी बैटरी है। फोन की कीमत एक लाख रुपये के आसपास रहने का अनुमान है।
Xiaomi 18 Pro में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन में 200MP के दो कैमरे, 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। Xiaomi 18 Pro की सबसे खास बात इसका डुअल-डिस्प्ले डिजाइन है। फोन में 6.4 इंच की फ्लैट 1.5K LTPO AMOLED मुख्य स्क्रीन दी गई है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।
फोन के पिछले हिस्से में कैमरा मॉड्यूल के पास 2.7 इंच की दूसरी LTPO AMOLED स्क्रीन भी मिलेगी। यह डिस्प्ले भी 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगी। इसका इस्तेमाल नोटिफिकेशन देखने, विजेट चलाने और मुख्य कैमरे से सेल्फी लेने के लिए किया जा सकेगा।
फोन में 12GB और 16GB RAM के विकल्प मिलेंगे। स्टोरेज के लिए 256GB, 512GB और 1TB के विकल्प बताए गए हैं। लंबे समय तक गेमिंग और एक साथ कई ऐप चलाने के दौरान तापमान नियंत्रित रखने के लिए इसमें रिंग के आकार का नया कोल्ड-पंप कूलिंग सिस्टम भी दिया जाएगा।
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Xiaomi 18 Pro में खास कैमरा सेटअप मिलेगा। कंपनी Leica के साथ मिलकर इसका कैमरा सिस्टम तैयार कर रही है। फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा, जिसमें Light Fusion 960 सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) मिलेगा।
200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी होगा। यह OIS और 3.2x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा। इस कैमरे से करीब 12 सेंटीमीटर की दूरी से मैक्रो तस्वीरें लेने की सुविधा भी मिलेगी। फोन में 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।
फोन में 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलने की जानकारी दी गई है। चार्जिंग के लिए यह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगा। इतनी बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग का संयोजन उन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है, जो फोन पर गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और दूसरे भारी काम करते हैं।