Prawaas 5.0 में Tata Motors का जलवा, नई जेनरेशन की स्मार्ट बसें लॉन्च

Prawaas 5.0 में Tata Motors का जलवा, नई जेनरेशन की स्मार्ट बसें लॉन्च

नई दिल्ली। इंडिया की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता Tata Motors ने Prawaas 5.0 में नई पीढ़ी की पैसेंजर मोबिलिटी रेंज पेश करते हुए Tata Ultra Prime और Tata Starbus Prime बसों को लॉन्च किया। Tata Motors ने अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से CNG, इलेक्ट्रिक (EV) और डीजल इंजन वाले वाहन पेश किए हैं। इससे ग्राहक अपनी जरूरत, बजट और रूट के अनुसार वाहन चुन सकते हैं। शहर, इंटरसिटी, स्कूल, स्टाफ और लास्ट-माइल ट्रांसपोर्ट मेट्रो, रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड से यात्रियों को घर तक पहुंचाने वाली सेवा है। बस के अंदर बेहतर गुणवत्ता वाली सीटें, आकर्षक डिजाइन, अधिक लेग स्पेस और आरामदायक माहौल दिया गया है, जिससे सफर अधिक सुविधाजनक बनता है। नई बसों में शोर, कंपन और झटकों को काफी कम किया गया है।

बस में सुरक्षा बढ़ाने के लिए 29 आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। कैमरा और सेंसर ड्राइवर की गतिविधियों पर नजर रखते हैं। यदि ड्राइवर को नींद आने लगे, ध्यान भटके या थकान दिखाई दे, तो सिस्टम तुरंत चेतावनी देता है। बस के चारों ओर का पूरा दृश्य स्क्रीन पर दिखाता है, जिससे पार्किंग और भीड़भाड़ वाली जगहों पर वाहन चलाना आसान और सुरक्षित हो जाता है। Intelligent Transport System वाहन की लोकेशन, स्पीड, रूट और अन्य जानकारियों की निगरानी करती है। Tata Motors की नई बसें ज्यादा सुरक्षित, ज्यादा आरामदायक, कम खर्चीली और आधुनिक तकनीकों से लैस हैं।

कंपनी ने LPO 1620 CNG बस भी पेश की, जिसे इंटरसिटी और इंट्रासिटी रूट के लिए विकसित किया गया है। यह ज्यादा यात्रियों को ले जाने की क्षमता के साथ कम ऑपरेटिंग कॉस्ट और कम उत्सर्जन का दावा करती है। Ultra Prime LPO 412 को लंबी दूरी और पर्यटन के लिए तैयार किया गया है। यह बेहतर राइड कम्फर्ट और प्रीमियम यात्रा अनुभव देने पर केंद्रित है। स्कूल परिवहन के लिए Ultra Skool 9/9 EV इलेक्ट्रिक बस पेश की गई है। इसमें तेज चार्जिंग, लंबी ऑपरेटिंग रेंज और उन्नत सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं। इसमें बच्चों के लिए विशेष पेंट स्कीम और ग्राफिक्स का विकल्प भी दिया गया है, ताकि उनका सफर अधिक आरामदायक और सहज बनाया जा सके।

कंपनी ने पहली बार भारत में Ultra Prime RE Concept भी प्रदर्शित किया। यह शहरों के सार्वजनिक परिवहन के लिए विकसित किया गया कॉन्सेप्ट मॉडल है। लास्ट-माइल कनेक्टिविटी के लिए Tata Magic EV एक बार चार्ज करने पर 120 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है और कम परिचालन लागत के साथ शून्य उत्सर्जन (Zero Emission) पर चलती है। इसके अलावा Tata Winger Plus को स्टाफ, संस्थागत और पर्यटन परिवहन के लिए प्रदर्शित किया गया। इसमें बड़ा केबिन, आरामदायक सीटें और बेहतर ऑपरेटिंग दक्षता दी गई है।