बिना धुएं की EKA ई-बस में स्कूल जाएंगे बच्चे

बिना धुएं की EKA ई-बस में स्कूल जाएंगे बच्चे

नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन बनाने वाली EKA Mobility ने Prawaas 5.0 में नई EKA 9M Electric School Bus लॉन्च की है। यह बस खास तौर पर स्कूलों के लिए बनाई गई है, ताकि बच्चों को सुरक्षित, आरामदायक और प्रदूषण-मुक्त सफर मिल सके। नई बस मजबूत मोनोकोक (Monocoque) बॉडी पर तैयार की गई है। इसमें हाई-स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल किया गया है, जिससे बस ज्यादा मजबूत और सुरक्षित बनती है। इसमें 43 बच्चों और एक ड्राइवर के बैठने की जगह है। यह सरकार के AIS-052 स्कूल बस सुरक्षा मानकों का पालन करती है।

सुरक्षा के लिए बस में Electronic Braking System (EBS) दिया गया है, जो अचानक ब्रेक लगाने पर बेहतर नियंत्रण बनाए रखता है। Electronic Stability Control (ESC) तेज मोड़ या फिसलन वाली सड़क पर बस को संतुलित रखता है, जबकि एयर सस्पेंशन खराब सड़कों पर भी झटके कम करता है, जिससे बच्चों को आरामदायक सफर मिलता है। बस में 100kWh और 200kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलेगा। एक बार फुल चार्ज होने पर यह 180 किलोमीटर तक चल सकती है। CCS2 फास्ट चार्जिंग की मदद से बस 1 घंटे 45 मिनट से भी कम समय में पूरी तरह चार्ज हो जाती है, जिससे स्कूलों और ऑपरेटरों का समय बचता है।

इलेक्ट्रिक होने की वजह से यह बस धुआं नहीं छोड़ती। शोर भी कम करती है और डीजल बसों की तुलना में रनिंग कॉस्ट तथा मेंटेनेंस खर्च कम रखती है। इससे स्कूलों को संचालन में बचत होगी और पर्यावरण को भी फायदा मिलेगा। EKA Mobility ने इस मौके पर EKA Coach, 12 मीटर लो-एंट्री इलेक्ट्रिक बस, EKA 3S और EKA 6S जैसे अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों का भी प्रदर्शन किया। कंपनी का कहना है कि उसका लक्ष्य इंडिया में सुरक्षित, स्वदेशी और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देना है। Pravaas 5.0 में EKA Mobility अपनी EKA Coach, EKA 12M Low Entry Electric Bus, EKA 3S और EKA 6S का भी प्रदर्शन कर रही है। इनके माध्यम से कंपनी शहरों के सार्वजनिक परिवहन, संस्थागत परिवहन और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी के लिए अपने समग्र इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधानों को प्रदर्शित कर रही है।