नई दिल्ली: इंडियन ऑटो मार्केट में Kia India ने अपनी अपडेटेड SUV Kia Syros 2026 लॉन्च कर दी है, जिसे पहले से ज्यादा स्टाइलिश, फीचर-लोडेड और कस्टमर-फ्रेंडली बनाया गया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 8.39 लाख रखी है, जबकि डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट अब 12.74 लाख से शुरू होता है, जिससे ऑटोमैटिक गाड़ियों के ऑप्शन और ज्यादा सुलभ हो गए हैं।इस बार Kia ने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लाइनअप को और मजबूत किया है और इसमें HTE, HTE(O), HTK+(O) और HTX(O) जैसे नए ट्रिम्स जोड़े हैं, जिससे खरीदारों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे और हर बजट में यह SUV फिट बैठ सकेगी।
नई Kia Syros 2026 अब पहले से ज्यादा स्पोर्टी है। इसमें नया फ्रंट बंपर, बॉडी कलर एयरो इंसर्ट्स, ग्लॉसी ब्लैक स्किड प्लेट्स और LED फॉग लैंप दिए गए हैं, वहीं रियर में भी नया बंपर और LED हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप इसे और प्रीमियम बनाते हैं, साइड प्रोफाइल में ग्लॉसी ब्लैक रूफ रेल्स और ORVMs दिए गए हैं, जो सड़क पर चलते समय इसकी मौजूदगी को दमदार बनाते हैं। टॉप वेरिएंट्स में अब 17-इंच क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स के साथ नियॉन ग्रीन ब्रेक कैलिपर्स दिए गए हैं, जो इसे स्पोर्टी टच देते हैं, वहीं नए कलर ऑप्शन जैसे Magma Red, Ivory Silver Matte और Ivory Silver Gloss भी जोड़े गए हैं।
यह SUV फीचर्स से भरपूर है, इसमें बड़ा 30-इंच ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले, ड्यूल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट और रियर सीट्स, 60:40 स्प्लिट सेकंड रो सीट्स, और 80 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स दिए गए हैं।
Kia Syros 2026 को 5-स्टार BNCAP रेटिंग के साथ मजबूत सेफ्टी पैकेज दिया गया है, जो इसे फैमिली के लिए भरोसेमंद बनाता है। इसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 118 bhp की पावर और 172 Nm टॉर्क देता है, वहीं 1.5 लीटर डीजल इंजन 113 hp और 250 Nm टॉर्क के साथ आता है, ट्रांसमिशन में 6-स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड DCT और 6-स्पीड ऑटोमैटिक का विकल्प दिया गया है।Kia Syros 2026 अब ज्यादा स्टाइल, ज्यादा फीचर्स और ज्यादा ऑप्शन के साथ मार्केट में उतरी है।
