22 मई को लॉन्च होगी Honda ZR-V Hybrid: EV मोड वाली SUV इंडिया में एंट्री को तैयार

नई दिल्ली: इंडिया में अपनी प्रीमियम SUV लाइनअप को मजबूत करने के लिए Honda अब बड़ा दांव खेलने जा रही है। Honda ZR-V के 22 मई 2026 को लॉन्च होने की पूरी संभावना है। यह SUV इंडिया में CBU के रूप में लाई जाएगी। इसे सीधे विदेश से इंपोर्ट किया जाएगा। Honda इस SUV को ब्रैंड की इमेज मजबूत करने वाले “Halo Product” के रूप में उतार रही है। इसकी संभावित कीमत 40 लाख से 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। इसका सीधा मुकाबला Volkswagen Tiguan और Skoda Kodiaq जैसी लग्ज़री SUVs से होगा।

Honda ZR-V अब पूरी तरह हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर आधारित होगी। इसमें 2.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो करीब 141 PS पावर और 182 Nm टॉर्क देता है। इसके साथ लगी इलेक्ट्रिक मोटर करीब 184 PS और 315 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह पूरा सेटअप e-CVT ट्रांसमिशन के साथ आएगा, जिससे SUV EV मोड, हाइब्रिड मोड और इंजन मोड—तीनों में चल सकती है। यही टेक्नोलॉजी Honda अपने ग्लोबल मॉडल्स जैसे Civic और CR-V में भी इस्तेमाल करती है, जो स्मूद ड्राइव और बेहतर माइलेज के लिए जानी जाती है। यह SUV 11th जनरेशन Civic वाले प्लेटफॉर्म पर आधारित है और ग्लोबल लाइनअप में CR-V के नीचे पोजिशन की जाती है। भारत में CBU इंपोर्ट होने की वजह से इसे ज्यादा प्रीमियम सेगमेंट में रखा जाएगा।

Honda ZR-V में 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.2-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Honda Sensing ADAS, 12-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और प्रीमियम इंटीरियर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा इसमें Google Built-in सपोर्ट मिलेगा, जिसमें Google Maps, Google Assistant और Google Play ऐप्स का एक्सेस शामिल होगा, जिससे कनेक्टेड कार एक्सपीरियंस और भी एडवांस हो जाएगा। ZR-V का लुक क्लीन, प्रीमियम और अर्बन SUV स्टाइल पर आधारित है, जो शहर के खरीदारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ग्लोबली यह C-सेगमेंट SUV है, लेकिन भारत में इसकी कीमत और इंपोर्ट स्टेटस इसे एक अलग प्रीमियम पहचान देगा। Honda ZR-V इंडिया में उन ग्राहकों को टारगेट करेगी जो रिफाइंड, टेक्नोलॉजी से भरपूर और भरोसेमंद हाइब्रिड SUV चाहते हैं।