अब ‘पैसा वसूल’ होगी Nissan Magnite, लॉन्च हुई CNG रेट्रोफिटमेंट किट

अब ‘पैसा वसूल’ होगी Nissan Magnite, लॉन्च हुई CNG रेट्रोफिटमेंट किट

नई दिल्ली : क्या आप पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं तो अब चिंता छोड़िए.. Nissan Motor India ने अपनी पॉपुलर माइक्रो SUV Nissan Magnite को और भी किफायती और पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब आप अपनी नई Nissan Magnite में सरकार द्वारा प्रमाणित CNG रेट्रोफिटमेंट किट लगवा सकेंगे।

क्यों है ये खास

यह पहल ग्राहकों को ध्यान में रखकर समाधान देने की निसान की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। CNG किट को एक थर्ड-पार्टी वेंडर Motogen द्वारा देश के नियामकीय मानकों के अनुरूप डेवलप, मैन्युफैक्चर और क्वालिटी एश्योर किया गया है। Motogen किट के कंपोनेंट्स के लिए वारंटी भी देगा।
कितने में मिलेगी ये सुविधा : पूरा रेट्रोफिटमेंट मात्र 74,999 रुपये की अतिरिक्त कीमत पर उपलब्ध होगा
कहां लगवाएं : किट को सरकार द्वारा अधिकृत फिटमेंट सेंटर पर ही लगाया जाएगा, जिससे गुणवत्ता और सुरक्षा की पूरी गारंटी मिलेगी।

पहले चरण में इन 7 राज्यों को मिलेगी सुविधा

पर्यावरण के प्रति सचेत ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश की गई यह इको-फ्रेंडली सीएनजी किट फिटमेंट को चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में उपलब्ध कराया जाएगा।
पहले चरण में, इन 7 राज्यों में Nissan के ग्राहक अपनी अधिकृत डीलरशिप से CNG किट इंस्टॉल करा सकेंगे:

  • दिल्ली-एनसीआर
  • हरियाणा
  • उत्तर प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • गुजरात
  • केरल
  • कर्नाटक

कुछ समय बाद, दूसरे चरण में पूरे देश में इसे विस्तार दिया जाएगा।

किसे मिलेगी CNG Magnite

CNG किट का विकल्प केवल मैनुअल गियरबॉक्स वाली नई Nissan Magnite 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ मिलेगा। इस सीएनजी रेट्रोफिटेड किट से ग्राहकों को बेहतर ईंधन दक्षता का लाभ मिलेगा, यानी आपकी जेब पर बोझ कम होगा।
निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, “नई Nissan Magnite हम सभी के लिए उल्लेखनीय मॉडल है और इसने हमें भारत में सफलता की कहानी लिखने में मदद की है। ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लक्ष्य के साथ अब निसान के डीलर्स सरकार द्वारा प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट के रूप में अल्टरनेट फ्यूल ऑप्शन दे सकेंगे। यह सुविधा ग्राहकों को अधिकृत फिटमेंट सेंटर्स के माध्यम से प्रदान की जाएगी। हमें विश्वास है कि इस कदम से लोकप्रिय एसयूवी की वैल्यू बढ़ेगी और यह एसयूवी ज्यादा व्यावहारिक बनेगी।”

क्यों है Magnite अभी भी सबकी फेवरेट

नई Nissan Magnite एसयूवी का बोल्ड एवं स्टाइलिश डिजाइन, 20 से ज्यादा फर्स्ट एवं बेस्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स और 55 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स इसे कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एक पसंदीदा विकल्प बनाते हैं। अपनी बोल्ड रोड प्रजेंस, प्रीमियम फीचर्स और बढ़ती वैश्विक पहुंच के साथ नई निसान मैग्नाइट इस समय 65 से ज्यादा देशों में उपलब्ध है, जिनमें राइट हैंड ड्राइव और लेफ्ट हैंड ड्राइव, दोनों बाजार शामिल हैं।