स्टूडेंट्स के नए स्मार्ट साथी iQOO Z11 Lite की बिक्री 17,999 रुपये से शुरू

स्टूडेंट्स के नए स्मार्ट साथी iQOO Z11 Lite की बिक्री 17,999 रुपये से शुरू

नई दिल्ली। कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए iQOO ने एक ऐसा स्मार्टफोन उतारा है, जो पढ़ाई से लेकर मनोरंजन और रोजमर्रा के कामों में शानदार परफॉर्मेंस देने का दावा करता है। कंपनी ने नया फोन iQOO Z11 Lite 5G खासतौर पर छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिसमें दमदार बैटरी, तेज प्रोसेसर, AI फीचर्स और मजबूत बॉडी का कॉम्बिनेशन दिया गया है। iQOO Z11 Lite की बिक्री आज से शुरू हो गई है। इसे ग्राहक Amazon, iQOO ई-स्टोर, चुनिंदा vivo एक्सक्लूसिव स्टोर्स और रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। फोन को दो आकर्षक कलर ऑप्शन Midnight Blue और Solar Flame में पेश किया गया है।

iQOO Z11 Lite तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 19,499 रुपये रखी गई है, जबकि ऑफर के बाद इसकी प्रभावी कीमत 17,999 रुपये हो जाती है। वहीं 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,499 रुपये है, जो ऑफर के बाद 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके टॉप मॉडल 6GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 24,499 रुपये है और ऑफर के बाद इसकी कीमत 22,999 रुपये रह जाती है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को SBI और Axis क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 1,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा फोन को 3 महीने तक नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीदा जा सकता है।

iQOO Z11 Lite की सबसे बड़ी खासियत इसका डिस्प्ले है। कंपनी का दावा है कि इसमें अपने सेगमेंट का सबसे ब्राइट डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 6.74 इंच की 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलती है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जाती है। इससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग, ऑनलाइन क्लास, सोशल मीडिया और मनोरंजन के लिए तेज परफॉर्मेंस देने में मदद करता है। पावर के लिए इसमें बड़ी 6500mAh BlueVolt बैटरी दी गई है। साथ में 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

iQOO ने इस फोन में कई स्मार्ट AI फीचर्स शामिल किए हैं। OriginOS 6 पर चलने वाला यह फोन AI Creation, AI Captions, AI Transcript Assist और AI Screen Translation जैसे फीचर्स के साथ आता है। इन फीचर्स की मदद से छात्र नोट्स तैयार कर सकते हैं, लंबे कंटेंट का सार निकाल सकते हैं, भाषाओं का अनुवाद कर सकते हैं और अपनी पढ़ाई को ज्यादा आसान बना सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony मेन कैमरा सेंसर दिया गया है। iQOO Z11 Lite 5G का निर्माण vivo के ग्रेटर नोएडा प्लांट में होगा। देशभर में कंपनी के 700 से ज्यादा सर्विस सेंटर उपलब्ध हैं।