• Flipkart BBD में Nothing का बड़ा दांव, Phone (4b) की कीमत अब तक की सबसे कम
• ₹27,999 में Nothing Phone (4b)! Flipkart BBD में कीमत ने मचाया तहलका
नई दिल्ली। Flipkart की Big Billion Days Sale 2026 में Nothing ने स्मार्टफोन से लेकर ईयरबड्स, स्मार्टवॉच और चार्जर तक पर ऑफर्स की पूरी बारिश कर दी है। कंपनी ने Phone (4a), Phone (4a) Pro और Phone (4b) पर खास डील्स का ऐलान किया है। इनमें Phone (4b) की कीमत अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। सेल की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी, जबकि Flipkart Plus, VIP और Black मेंबर्स तथा पात्र को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड यूजर्स को 8 अक्टूबर से अर्ली एक्सेस मिलेगा।
Nothing Phone (4b) के 6GB+128GB वेरिएंट की प्रभावी कीमत 27,999 होगी। इसमें ₹4,000 का बैंक ऑफर और कूपन/एक्सचेंज लाभ शामिल हैं। 8GB+128GB मॉडल की प्रभावी कीमत ₹35,999, जबकि 8GB+256GB वेरिएंट ₹36,999 में मिलेगा।
Phone (4b) में कंपनी की सबसे बड़ी 6,000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर, 6.77 इंच 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले और 50MP OIS मुख्य कैमरा मिलता है। इसमें Glyph Bar और Nothing OS 4.1 के साथ Essential AI फीचर्स भी हैं।
Phone (4a) का 6GB+128GB मॉडल बैंक ऑफर, कूपन और एक्सचेंज लाभ के बाद ₹32,999 में उपलब्ध होगा। 8GB+128GB की प्रभावी कीमत ₹40,999, 8GB+256GB की ₹45,999 और 12GB+256GB की ₹46,999 होगी।
इस फोन में 6.78 इंच 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट और 5,400mAh बैटरी है। कैमरे में 50MP OIS मुख्य सेंसर और 50MP OIS पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 70x Ultra Zoom सपोर्ट करता है।
Phone (4a) Pro के 8GB+128GB मॉडल की प्रभावी कीमत 49,999 रुपये होगी, 8GB+256GB की ₹52,999 और 12GB+256GB की ₹54,999 होगी। बैंक ऑफर के साथ एक्सचेंज पर भी अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
फोन में 6.83 इंच 1.5K 144Hz AMOLED स्क्रीन, Snapdragon 7 Gen 4, 5,300mm² vapour chamber और 5,300mAh बैटरी दी गई है। कैमरा सेटअप में 50MP OIS मुख्य कैमरा और 50MP OIS पेरिस्कोप कैमरा है, जो कंपनी के अनुसार 140x Ultra Zoom देता है।
Nothing ने ऑडियो और वियरेबल्स पर भी ऑफर दिए हैं। CMF Headphone Pro 4,999 रुपये, Nothing Ear 7,999 रुपये और Nothing Headphone (1) 16,999 रुपये में मिलेगा। Watch 3 Pro 5,999 रुपये और Watch Pro 2 3,799 रुपये में उपलब्ध होंगे।
चार्जर भी सस्ते किए गए हैं। 33W चार्जर 799, 45W 1,999 और 65W 2,099 में मिलेगा। Big Billion Days Sale में Nothing का फोकस सिर्फ स्मार्टफोन पर नहीं, बल्कि पूरे स्मार्टफोन इकोसिस्टम पर है।
