iPhone 18 Pro की टेंशन खत्म! Face ID से लेकर टचस्क्रीन तक सब ALL IS WELL

iPhone 18 Pro की टेंशन खत्म! Face ID से लेकर टचस्क्रीन तक सब ALL IS WELL

Face ID फेल होते ही बंद हो जाता था फोन, APPLE ने सॉफ्टवेयर किया अपडेट

Apple ने मानी iPhone की दिक्कतें, iOS 27.0.1 में किया बड़ा सुधार

Apple ने iPhone यूजर्स के लिए iOS 27.0.1 अपडेट जारी कर दिया है। यह अपडेट खासतौर पर नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में सामने आई कुछ अहम समस्याओं को ठीक करता है। कंपनी ने Face ID, कैमरा और टचस्क्रीन से जुड़े बग्स को इस अपडेट में दूर किया है। iPhone 18 Pro सीरीज में Face ID से जुड़ी एक समस्या सामने आई थी। कुछ मामलों में Face ID से ऑथेंटिकेशन फेल होने के बाद फोन फ्रीज होकर अचानक रीस्टार्ट हो जाता था। यह समस्या खासकर पासवर्ड ऐप, प्राइवेट Safari टैब और अन्य बायोमेट्रिक-प्रोटेक्टेड ऐप्स खोलते समय देखी गई थी। iOS 27.0.1 में Apple ने इस समस्या को ठीक कर दिया है।

अपडेट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के कैमरे से जुड़ा एक बग भी ठीक किया गया है। कुछ खास रोशनी की परिस्थितियों में 2x जूम और f/1.48 अपर्चर पर फोटो खींचने के दौरान तस्वीर में अनचाहे कलर आर्टिफैक्ट दिखाई दे रहे थे। Apple के मुताबिक यह समस्या सीमित संख्या में डिवाइस में थी।

एक अन्य बग के कारण Notification Centre और Control Centre को एक साथ खोलने पर टचस्क्रीन रिस्पॉन्स करना बंद कर सकती थी। iOS 27.0.1 में Apple ने इस समस्या को भी ठीक किया है।

अपडेट इंस्टॉल करने से पहले Wi-Fi से कनेक्ट रहने और फोन को पावर से जोड़ने की सलाह दी गई है। Apple की रिलीज नोट्स में मुख्य रूप से इन तीन समस्याओं का जिक्र है। हालांकि, कंपनी छोटे-मोटे बग फिक्स और बैकग्राउंड में किए गए सुधारों की पूरी जानकारी हमेशा नहीं देती। इसलिए पुराने iPhone मॉडल में भी iOS 27.0.1 के साथ कुछ अतिरिक्त सुधार मिलने की संभावना है