अक्टूबर में आएगी 100% Ethanol वाली Toyota Innova Hycross

अक्टूबर में आएगी 100% Ethanol वाली Toyota Innova Hycross

शुद्ध इथेनॉल पर चलेगी और इसके लिए पेट्रोल की जरूरत नहीं होगी

WagonR Bioflex E20 से E85 तक के इथेनॉल-पेट्रोल मिश्रण पर चल सकती है

पेट्रोल-डीजल से अलग अब Innova Hycross का नया अवतार 100% इथेनॉल यानी E100 पर चलने के लिए तैयार है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक, इस कार को अक्टूबर 2026 में लॉन्च किया जाएगा। गडकरी ने बताया कि Toyota की यह फ्लेक्स-फ्यूल कार पूरी तरह E100 इथेनॉल पर चल सकेगी, यानी इसे चलाने के लिए पेट्रोल की जरूरत नहीं होगी। यह वाहन इलेक्ट्रिफाइड फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के साथ विकसित किया गया है और चलते समय बिजली भी पैदा करने के लिए डिजाइन किया गया है।

Toyota ने इस तकनीक वाली Innova को पहली बार 2023 में प्रदर्शित किया था। कंपनी के अनुसार, यह Innova Hycross प्लेटफॉर्म पर आधारित BS6 Stage-II रेडी फ्लेक्स-फ्यूल हाइब्रिड प्रोटोटाइप है।

E100 का मतलब है ऐसा ईंधन जिसमें 100% इथेनॉल होता है। इथेनॉल मुख्य रूप से पौधों से मिलने वाले स्रोतों से तैयार किया जाता है। भारत में E100 के लिए नियामकीय ढांचा भी आगे बढ़ाया गया है, जिससे इस तरह के वाहनों को बाजार में लाने का रास्ता खुला है।  इसी दिशा में Maruti Suzuki ने भी WagonR Bioflex पेश की है, जो E20 से E85 तक के इथेनॉल-पेट्रोल मिश्रण पर चल सकती है। इसके मुकाबले Toyota की आने वाली Innova Hycross का E100 सेटअप इसे अलग बनाता है। क्लीन मोबिलिटी के लिए हाइड्रोजन से चलने वाली Toyota Mirai का इस्तेमाल करने की बात कही। मध्य प्रदेश में हाइड्रोजन बसों को 10 रूट पर उतारने और PM e-Bus Sewa योजना के तहत 10,000 बसें शामिल करने की भी योजना है ।

अगर Toyota की E100 Innova Hycross अक्टूबर में तय कार्यक्रम के मुताबिक बाजार में आती है, तो यह भारत में वैकल्पिक ईंधन से चलने वाली बड़ी MPV के तौर पर एक महत्वपूर्ण कदम होगा। हालांकि, इसकी कीमत, बुकिंग, बिक्री की शुरुआत और विस्तृत तकनीकी स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक जानकारी का अभी इंतजार है।