• Oppo Reno 16t का जलवा! 1,800 निट्स डिस्प्ले, 200 MP का धमाका
• बड़ी बैटरी, बड़ा कैमरा और तगड़ा प्रोसेसर, हर मोर्चे पर तैयार है धुरंधर
• Oppo Reno 16t में 200MP कैमरा का धमाका, 120x जूम भी मिलेगा
Oppo Reno 16t को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। Reno 16 सीरीज के इस नए स्मार्टफोन में कंपनी ने कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस पर खास फोकस किया है। फोन की सबसे बड़ी खूबियों में 200MP का मेन कैमरा, 6,700mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग शामिल हैं।
Oppo Reno 16t में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मुख्य कैमरा 200MP का है, जिसमें OIS सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। टेलीफोटो कैमरा 3.5x ऑप्टिकल जूम और 120x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इससे 4K/60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
Reno 16t में 6,700mAh बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। ज्यादा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए भी फोन में अच्छी बैटरी क्षमता मिलती है। फोन में 6.32 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले 1,800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 100% DCI-P3 कलर गैमट और 1.07 अरब रंगों को सपोर्ट करता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट दिया गया है, जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 3.4GHz है। फोन में 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। बेस मॉडल में 12GB RAM दी गई है।
Oppo Reno 16t को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है। फोन Android 16 आधारित ColorOS 16 पर चलता है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है। चीन में Oppo Reno 16t की शुरुआती कीमत CNY 3,699 यानी करीब 53,000 रुपये है। 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत CNY 4,499 (करीब 64,000 रुपये) है। फोन को Galaxy Purple, Heartbeat और The Moonlit Night रंगों में पेश किया गया है।
