मूवी हो या म्यूजिक, घर बनेगा मिनी थिएटर ! Lumio Aura 5 की दमदार एंट्री

मूवी हो या म्यूजिक, घर बनेगा मिनी थिएटर ! Lumio Aura 5 की दमदार एंट्री

• होम एंटरटेनमेंट का मजा होगा दोगुना, 24,999 का Lumio Aura 5 को 15 अक्टूबर से 19,999 रुपये में खरीद सकते हैं

• Bluetooth 5.4 से HDMI ARC तक, Lumio Aura 5 में कनेक्टिविटी की भरमार

• DGS Studio से Cinema और Groove तक, Lumio Aura 5 में साउंड के 3 अंदाज

100W पावर और 200W पीक का दम, साउंडबार से होगा मुकाबला

होम एंटरटेनमेंट के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहे कंज्यूमर टेक ब्रांड Lumio™ ने भारतीय बाजार में अपना पहला होम ऑडियो प्रोडक्ट Lumio Aura 5 Hi-Fi Bookshelf Speaker लॉन्च किया है। कंपनी ने Aura 5 को इस तरह तैयार किया है कि यूजर्स को शानदार और हाई-क्वालिटी साउंड के लिए अलग से एम्प्लीफायर, रिसीवर या जटिल वायरिंग की जरूरत न पड़े। इसे प्लग इन कीजिए और सीधे Hi-Fi साउंड का आनंद लीजिए। Aura 5 पारंपरिक Hi-Fi स्पीकर्स की बेहतरीन साउंड क्वालिटी को आधुनिक और आसान इस्तेमाल के साथ जोड़ता है।
Lumio Aura 5 में 100W की सस्टेन्ड पावर और 200W का पीक आउटपुट मिलता है। इसमें डुअल 4.5-इंच एल्युमिनियम वूफर और डुअल 1-इंच सिल्क डोम ट्वीटर दिए गए हैं। दोनों स्पीकर्स अलग-अलग Left और Right चैनल के साथ काम करते हैं, जिससे म्यूजिक और फिल्मों में ज्यादा चौड़ा और स्पष्ट साउंडस्टेज मिलता है। Aura 5 की फ्रीक्वेंसी रेंज 35Hz से 20kHz तक है और यह 1 मीटर की दूरी पर 105dB SPL तक साउंड दे सकता है।
Aura 5 को केवल म्यूजिक सुनने के लिए ही नहीं, बल्कि टीवी, कंप्यूटर और दूसरे डिवाइस के साथ इस्तेमाल करने के लिए भी तैयार किया गया है। इसमें HDMI ARC, Optical, Coaxial, 3.5mm, Bluetooth 5.4 और USB समेत कई कनेक्टिविटी विकल्प दिए गए हैं। इस तरह एक ही स्पीकर सिस्टम को लिविंग रूम में टीवी के साथ, डेस्क पर कंप्यूटर के साथ या स्मार्टफोन के जरिए म्यूजिक सुनने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
साउंड को अलग-अलग जरूरत और मूड के हिसाब से बदलने के लिए इसमें DGS Audio Tuning दी गई है। इसमें तीन अलग-अलग मोड मिलते हैं। DGS Studio मोड संतुलित और रेफरेंस-ग्रेड साउंड के लिए है, जबकि DGS Cinema मोड फिल्मों में डायलॉग और हाई-फ्रीक्वेंसी डिटेल को ज्यादा स्पष्ट करने पर फोकस करता है। वहीं DGS Groove मोड में बास को ज्यादा उभारा गया है, जिससे तेज और एनर्जेटिक म्यूजिक सुनने का अनुभव बेहतर हो सके।
वारंटी की बात करें तो Lumio Aura 5 के स्पीकर सिस्टम पर 1 साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी मिलेगी, जबकि Minion OLED Remote पर 6 महीने की वारंटी दी जाएगी। कंपनी का कहना है कि उसके पास देशभर में 300 से ज्यादा सर्विस सेंटर हैं और Aura 5 के ग्राहकों के लिए होम सर्विस की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
Lumio Aura 5 की रेगुलर कीमत ₹24,999 रखी गई है। इसे Amazon India पर Amazon Great Indian Festival के दौरान खरीदा जा सकेगा। वहीं 15 अक्टूबर से शुरुआती ग्राहकों के लिए ₹19,999 की Early Bird कीमत रखी गई है।