दिवाली से पहले realme का बड़ा तोहफा, 500 करोड़ के ऑफर्स की बरसात

दिवाली से पहले realme का बड़ा तोहफा, 500 करोड़ के ऑफर्स की बरसात

• स्मार्टफोन खरीदने पर Flipkart से ऑफलाइन स्टोर तक मिलेंगे शानदार ऑफर्स

• Big Billion Days में GT से Narzo और C Series तक, realme की पूरी रेंज पर फेस्टिव सीजन में ऑफर्स

• Flipkart सेल में realme की बड़ी तैयारी, स्मार्टफोन से AIoT तक आकर्षक ऑफर्स

 स्मार्टफोन ब्रांड realme ने दिवाली से पहले भारतीय ग्राहकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने ₹500 करोड़ के फेस्टिव ऑफर्स की घोषणा की है। इन ऑफर्स के जरिए realme इस साल की दिवाली को ग्राहकों के लिए और खास बनाने की तैयारी में है। कंपनी ने इस फेस्टिव कैंपेन को “Real Wali Diwali” नाम दिया है। इस कैंपेन के तहत ग्राहकों को realme के स्मार्टफोन और AIoT प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर्स और फायदे मिलेंगे। त्योहारी सीजन में नए डिवाइस खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों को बेहतर वैल्यू देने के लिए यह खास ऑफर पेश किया जा रहा है। realme के 500 करोड़ रुपये के फेस्टिव ऑफर्स आगामी त्योहारी सीजन में Flipkart, realme.com और देशभर के प्रमुख ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।

realme के ये फेस्टिव ऑफर्स Flipkart की Big Billion Days Sale, realme.com और देशभर के प्रमुख ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीदारी कर इन ऑफर्स का फायदा उठा सकेंगे। कंपनी के मुताबिक500 करोड़ रुपये के फेस्टिव ऑफर्स के जरिए उसके लेटेस्ट स्मार्टफोन और AIoT प्रोडक्ट्स पर ग्राहकों को कई तरह के फायदे मिलेंगे।

2018 में शुरू हुई realme ने बेहद कम समय में ग्लोबल स्मार्टफोन बाजार में अपनी जगह बनाई है। कंपनी के मुताबिक, 2023 तक उसके ग्लोबल यूजर्स की संख्या 20 करोड़ से ज्यादा हो चुकी थी। realme के अनुसार, 2024 में उसकी Number Series में सालाना आधार पर 18 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई। कंपनी का दावा है कि इस सीरीज ने एंट्री-प्रीमियम सेगमेंट में करीब 30 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की।

realme लगातार नई टेक्नोलॉजी पेश करने पर भी जोर दे रही है। कंपनी ने 320W Supersonic Charging जैसी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी पेश की है। इसके अलावा HyperImage+ इंजन, इंटरचेंजेबल-लेंस कॉन्सेप्ट और 10x ऑप्टिकल टेलीफोटो जूम जैसी तकनीक भी कंपनी के टेक्नोलॉजी पोर्टफोलियो का हिस्सा हैं।

AI के क्षेत्र में भी realme कई फीचर्स पेश कर रही है। इनमें AI Voice-based Retoucher और AI Video Eraser जैसे फीचर्स शामिल हैं।

ग्राहकों को बिक्री के बाद बेहतर सुविधा देने के लिए realme के देशभर में 550 से ज्यादा आफ्टर-सेल्स सर्विस सेंटर हैं।

realme की स्मार्टफोन रेंज में अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई सीरीज मौजूद हैं। GT Series को फ्लैगशिप परफॉर्मेंस और AI फीचर्स के लिए तैयार किया गया है। Number Series में कैमरा और परफॉर्मेंस पर जोर दिया गया है, जबकि P Series में परफॉर्मेंस, डिजाइन और लंबी बैटरी लाइफ को प्राथमिकता दी गई है।

वहीं Narzo Series को खास तौर पर गेमिंग और हाई-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले पसंद करने वाले यूजर्स के लिए तैयार किया गया है। C Series में युवाओं को ध्यान में रखते हुए टेक्नोलॉजी और फीचर्स उपलब्ध कराए जाते हैं।