Mahindra EV का धमाका! Electric SUV 11.45 लाख रुपये से शुरू, बैटरी का खर्च अलग

Mahindra EV का धमाका! Electric SUV 11.45 लाख रुपये से शुरू, बैटरी का खर्च अलग

• ₹13.90 लाख में XEV 9e! Mahindra की BaaS स्कीम में अब नए तरीके से खरीदिए Electric SUV

• बैटरी की टेंशन छोड़िए, Mahindra दे रही नया फॉर्मूला! ₹3.75/km में BaaS का खेल

Mahindra ने बैटरी को कर दिया अलग, Electric SUV की शुरुआती कीमत धड़ाम

नई दिल्ली: Electric SUV खरीदने वालों के लिए Mahindra & Mahindra ने बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने अपने Battery-as-a-Service (BaaS) प्रोग्राम का विस्तार करते हुए इसे BE 6 SPORTEQ, XEV 9S और XEV 9e के सभी वेरिएंट्स के लिए उपलब्ध कर दिया है। इस स्कीम में ग्राहक SUV और उसकी बैटरी की फाइनेंसिंग अलग-अलग करा सकते हैं। इससे गाड़ी की शुरुआती कीमत काफी कम हो जाती है। BaaS के तहत BE 6 SPORTEQ की शुरुआती कीमत ₹11.45 लाख, XEV 9S की ₹12.65 लाख और XEV 9e की ₹13.90 लाख है। बैटरी के लिए प्रभावी इस्तेमाल शुल्क ₹3.75 प्रति किलोमीटर रखा गया है।
Mahindra के BaaS मॉडल में पूरी Electric SUV की कीमत एक साथ फाइनेंस कराने के बजाय गाड़ी और बैटरी को अलग-अलग फाइनेंस किया जाता है। यानी शुरुआती खरीद कीमत कम हो जाती है और ग्राहक को बैटरी की लागत इस्तेमाल के हिसाब से चुकाने का विकल्प मिलता है।
कंपनी ने अब BaaS को अपने पूरे Electric Origin SUV पोर्टफोलियो तक पहुंचा दिया है। इसके तहत BE 6 SPORTEQ, XEV 9S और XEV 9e के सभी वेरिएंट खरीदे जा सकते हैं।
BaaS के साथ BE 6 SPORTEQ की शुरुआती कीमत ₹11.45 लाख हो गई है। इसमें बैटरी की कीमत शामिल नहीं है। बैटरी के लिए प्रभावी इस्तेमाल लागत ₹3.75 प्रति किलोमीटर है। BaaS का फायदा अब XEV 9S पर भी मिलेगा। इस स्कीम के तहत इसकी शुरुआती कीमत ₹12.65 लाख है। बैटरी के लिए प्रभावी इस्तेमाल शुल्क ₹3.75 प्रति किलोमीटर रखा गया है।
कंपनी का कहना है कि BaaS का मकसद Electric SUV खरीदने का शुरुआती खर्च घटाना और ग्राहकों को मासिक भुगतान संभालने में ज्यादा लचीलापन देना है। Mahindra ने BaaS की शुरुआत BE 6 SPORTEQ के साथ की थी। कंपनी के मुताबिक इसे ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसी के बाद अब इस फाइनेंसिंग मॉडल को XEV 9S और XEV 9e तक बढ़ाया गया है।
BaaS के तहत बैटरी की फाइनेंसिंग Mahindra के फाइनेंसिंग पार्टनर्स के जरिए होगी। Mahindra ने स्पष्ट किया है कि BaaS के तहत बताई गई कीमतों में चार्जिंग, मेंटेनेंस, इंश्योरेंस, रोड टैक्स और अन्य लागू शुल्क शामिल नहीं हैं। इनका खर्च ग्राहक को अलग से उठाना होगा।