90 लाख की लग्जरी E-MPV इंडिया में लॉन्च, एक चार्ज में दौड़ेगी 730 किमी

90 लाख की लग्जरी E-MPV इंडिया में लॉन्च, एक चार्ज में दौड़ेगी 730 किमी

• 115kWh बैटरी, 462hp की ताकत, मसाज सीटों से लैस Denza D9

• पीछे बैठने वालों की मौज, कैप्टन सीटों में मिलेगा मसाज और वेंटिलेशन

8.5 सेकंड में 100 की रफ्तार, Denza D9 में मिलेगा जबरदस्त पावर

• 10 लाख रुपये देकर बुक करें नई लग्जरी MPV, छह शहरों में खुलेंगे शोरूम

लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में BYD ने बड़ा दांव खेलते हुए अपने प्रीमियम ब्रांड Denza की भारत में एंट्री करा दी है। कंपनी ने अपनी शानदार इलेक्ट्रिक MPV Denza D9 को 90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है। इसके साथ ही परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक कार Z9 GT को भी पेश किया गया है। Denza D9 में 115.07kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो NEDC टेस्ट साइकिल के अनुसार 730 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 462hp की पावर और 365Nm का टॉर्क पैदा करता है। महज 8.5 सेकंड में यह 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 2+2+3 सीटिंग लेआउट, मसाज और वेंटिलेशन वाली कैप्टन सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, 16-स्पीकर Devialet साउंड सिस्टम और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) हैं। कंपनी इसकी बुकिंग 10 लाख रुपये के टोकन अमाउंट पर कर रही है। यह पूरी तरह इंपोर्ट होकर भारत आएगी और छह शहरों में Denza के डेडिकेटेड शोरूम के जरिये बेची जाएगी।
Denza D9 का केबिन बेहद प्रीमियम बनाया गया है। इसमें 2+2+3 सीटिंग लेआउट मिलता है। दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीटें दी गई हैं। इनमें 10-वे पावर एडजस्टमेंट, मसाज, हीटिंग, वेंटिलेशन और मेमोरी फंक्शन मिलता है। पूरी कार में Nappa लेदर अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसमें 15.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए अलग कंट्रोल स्क्रीन भी दी गई है। फ्रिज और 16-स्पीकर वाला Devialet ऑडियो सिस्टम सफर को खास बनाते हैं
इस इलेक्ट्रिक MPV में BYD की Blade Battery तकनीक वाली 115.07kWh बैटरी दी गई है। फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर 462hp की पावर और 365Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक, इसकी NEDC रेंज 730 किलोमीटर और WLTC रेंज 608 किलोमीटर है। फास्ट DC चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। कंपनी के अनुसार, उपयुक्त अल्ट्रा-फास्ट चार्जर पर 10 से 97 प्रतिशत तक चार्ज होने में करीब नौ मिनट लग सकते हैं।
भारतीय बाजार में Denza D9 का मुकाबला MG M9, Toyota Vellfire और Mercedes-Benz V-Class जैसी लग्जरी MPV से होगा। इसकी कीमत इसे प्रीमियम ग्राहकों के लिए खास विकल्प बनाती है। कंपनी छह साल की वाहन वारंटी और आठ साल की बैटरी वारंटी दे रही है।