8 अक्टूबर 2026 से Flipkart Big Billion Days और OPPO India e-store पर शुरू होगी बिक्री
6 साल तक चलेगी बैटरी, प्रीमियम फीचर्स, दमदार प्रोसेसर से 4K कैमरा तक
OPPO K14 Plus में पावर का पंच, Dimensity 7360 MAX और 5000mm² VC कूलिंग का दम
OPPO ने भारत में नया OPPO K14 Plus लॉन्च कर दिया है। फोन की सबसे बड़ी खासियतों में MediaTek Dimensity 7360 MAX प्रोसेसर, 8000mAh की बड़ी बैटरी, 1.5K 144Hz AMOLED Ultra Bright डिस्प्ले और 50MP OIS कैमरा के साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग शामिल है। कंपनी ने इसे “Powered to Perform, Built to Last” के तहत पेश किया है। फोन की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। इसकी बिक्री 8 अक्टूबर 2026 से Flipkart Big Billion Days और OPPO India e-store पर शुरू होगी। बिक्री के पहले दिन प्रमुख बैंकों से ₹4,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट और 6 महीने का No Cost EMI मिलेगा। ऑफर के बाद इसकी प्रभावी कीमत ₹25,999 से शुरू होगी।
OPPO K14 Plus तीन वेरिएंट में आया है। 6GB+128GB की कीमत ₹29,999, 8GB+128GB की ₹32,999 और 8GB+256GB की ₹35,999 है। फोन Solar Orange और White Star कलर में उपलब्ध होगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm बेस्ड MediaTek Dimensity 7360 MAX चिपसेट है। कंपनी के मुताबिक इसमें पिछली पीढ़ी की तुलना में CPU मल्टी-कोर परफॉर्मेंस 30 फीसदी और GPU परफॉर्मेंस 35 फीसदी तक बेहतर है। 8GB+256GB मॉडल ने AnTuTu Benchmark V12 में 10 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल किया है। इसमें LPDDR4X RAM, UFS 3.1 स्टोरेज और 8GB मॉडल में 16GB तक RAM Expansion मिलता है।
गेमिंग और हैवी इस्तेमाल के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए 5000mm² SuperCool VC Vapour Chamber और 19,989mm² ग्रेफाइट स्प्रेड दिया गया है। AI GameBoost 3.0 गेमिंग परफॉर्मेंस और टच रिस्पॉन्स को ऑप्टिमाइज करता है।
फोन में 8000mAh बैटरी के साथ 45W SUPERVOOC चार्जिंग है। कंपनी के मुताबिक बैटरी 1,800 फुल चार्ज साइकल के बाद भी 80 फीसदी या उससे ज्यादा क्षमता बनाए रखने के लिए डिजाइन की गई है। इसे करीब 6 साल के इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है। इसमें Bypass Charging और 10W Reverse Wired Charging भी मिलता है।
कैमरा सेक्शन में 50MP OIS मेन कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। AI Night Mode, Motion Photos, Dual-View Recording और कई AI एडिटिंग फीचर्स भी मिलते हैं। सेल्फी के लिए 16MP Sony IMX480 कैमरा है।
डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 17.22cm 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। स्क्रीन 1.07 अरब कलर्स और 100% DCI-P3 सपोर्ट करती है। फोन ColorOS 16 पर चलता है और इसमें AI फीचर्स, O+ Connect तथा AI LinkBoost 4.0 जैसे फीचर्स मिलते हैं। मजबूती के लिए फोन में IP69K, IP69, IP68 और IP66 प्रोटेक्शन दिया गया है।
