Maruti Suzuki Invicto खरीदने पर अधिकतम 2.15 लाख रुपये तक की बचत
जून 2026 में नई मारुति कार खरीदने वालों के लिए यह महीना बड़ी बचत का मौका साबित हो सकता है। Victoris, Swift और Brezza जैसे लोकप्रिय मॉडलों पर बंपर छूट मिल रही है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki की एरीना डीलरशिप्स इस महीने कई लोकप्रिय मॉडलों पर आकर्षक डिस्काउंट और बेनिफिट्स दे रही हैं। ग्राहकों को कुछ मॉडलों पर कुल मिलाकर 90,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। इस महीने सबसे ज्यादा छूट मारुति सुजुकी Victoris पर मिल रही है। कंपनी इसके चुनिंदा वेरिएंट्स पर 90,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट्स पर एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट का फायदा मिल रहा है।
मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर एमपीवी इनविक्टो पर जून, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान मारुति सुजुकी इनविक्टो (Maruti Suzuki Invicto) खरीदने पर अधिकतम 2.15 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। रतीय मार्केट में मारुति सुजुकी इनविक्टो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 25 लाख रुपये है। जबकि टॉप मॉडल में यह 28.5 लाख रुपये के आसपास जाता है।
CNG वेरिएंट्स पर ग्राहकों को 80,000 रुपये तक का लाभ मिल सकता है, जबकि पेट्रोल मॉडलों पर 60,000 रुपये तक की छूट उपलब्ध है। Victoris की एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख से 19.99 लाख के बीच है। देश की सबसे लोकप्रिय हैचबैक में शामिल Maruti Suzuki Swift पर भी इस महीने अच्छा ऑफर दिया जा रहा है। Swift के AMT वेरिएंट्स पर 45,000 रुपये तक और मैनुअल और CNG वेरिएंट्स पर 40,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है। Swift की एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये से शुरू होकर 8.65 लाख रुपये तक जाती है।
कॉम्पैक्ट SUV पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए Maruti Suzuki Brezza पर 55,000 रुपये तक के बेनिफिट्स उपलब्ध हैं। Maruti Suzuki Wagon R पर 52,500 रुपये तक की छूट मिल रही है। Maruti Suzuki Alto K10 पर 52,500 रुपये तक का लाभ मिल सकता है। Maruti Suzuki Celerio, Maruti Suzuki S-Presso और Maruti Suzuki Eeco पर 37,500 रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं।
Maruti Suzuki Dzire और Maruti Suzuki Ertiga पर इस महीने कोई आधिकारिक एरीना डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि इन दोनों मॉडलों की लगातार मजबूत मांग बनी हुई है।
