Tata की मेगा EV सेल : जून में Curvv EV पर 3.35 लाख रुपये तक की छूट

Tata की मेगा EV सेल : जून में Curvv EV पर 3.35 लाख रुपये तक की छूट

नई दिल्ली : इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए जून 2026 शानदार अवसर लेकर आया है। Tata Motors ने अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल रेंज पर बंपर छूट का ऐलान किया है। कंपनी कुछ मॉडलों पर 3 लाख रुपये से ज्यादा तक के फायदे दे रही है, जिससे EV खरीदना पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो सकता है। सबसे बड़ा फायदा Tata Curvv EV पर मिल रहा है। इसके चुनिंदा वैरिएंट्स पर कुल 3.35 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इनमें ग्रीन बोनस, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल हैं। वहीं Creative वैरिएंट पर 2.85 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है।

नई लॉन्च हुई Tata Harrier EV पर भी कंपनी ने बड़ा दांव खेला है। सभी वैरिएंट्स पर 2.75 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस, लॉयल्टी बोनस और अतिरिक्त बेनिफिट शामिल हैं। इससे Harrier EV प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में और अधिक आकर्षक विकल्प बन गई है। Tata Punch EV के आउटगोइंग मॉडल्स पर 95,000 रुपये से लेकर 1.45 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। LR वैरिएंट्स पर सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है, जबकि MR वैरिएंट्स पर भी आकर्षक ऑफर उपलब्ध हैं। कंपनी की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago EV पर भी जबरदस्त ऑफर मिल रहे हैं। कुछ वैरिएंट्स पर 1.45 लाख रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है। इससे Tiago EV पहली बार EV खरीदने वाले ग्राहकों के लिए और भी आकर्षक बन गई है।

वहीं Tata Nexon EV पर 50,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है। इसमें ग्रीन बोनस, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल हैं। Curvv EV पर 3.35 लाख तक की छूट मिल रही है। जून में Harrier EV खरीदने पर आपके 2.75 लाख रुपये तक बचेंगे। Punch EVकी कीमत 1.45 लाख तक ऱाहत मिलेगी जबकि Nexon EV के दाम 50,000 रुपये कम चुकाने पड़ेंगे। ऑटो इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा और EV बिक्री को रफ्तार देने के लिए कंपनियां इस तरह के आकर्षक ऑफर लेकर आ रही हैं। अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो जून 2026 का यह ऑफर आपके लिए बड़ी बचत का मौका साबित हो सकता है। हालांकि अंतिम लाभ स्टॉक, शहर और डीलरशिप के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।