BYD की EV Denza D9 और Z9 GT की 13 नवंबर को एंट्री, 2.7 सेकंड में 100 की रफ्तार!

BYD की EV Denza D9 और Z9 GT की 13 नवंबर को एंट्री, 2.7 सेकंड में 100 की रफ्तार!

• 800 KM रेंज, मसाज सीटें और लग्जरी केबिन! सिर्फ 9 मिनट में 10 से 97% चार्ज!

• तीन इलेक्ट्रिक मोटर की ताकत, 270 KM की टॉप स्पीड! Denza Z9 GT मचाएगी धमाल

Denza D9 में शाही सफर, Z9 GT में तूफानी रफ्तार!

20 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम और AR हेड्स-अप डिस्प्ले, BYD की नई EV में लग्जरी की भरमार

BYD Denza Z9 GT में 122.5 kWh बैटरी और 600 KM रेंज

भारत के तेजी से बढ़ते लग्जरी इलेक्ट्रिक कार बाजार में अब एक नया और बड़ा खिलाड़ी उतरने जा रहा है। चीन की दिग्गज इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी BYD का अल्ट्रा-लग्जरी ब्रांड Denza 13 नवंबर 2026 को भारतीय बाजार में दस्तक देगा। कंपनी अपनी शुरुआत दो बेहद खास इलेक्ट्रिक गाड़ियों D9 Luxury MPV और Z9 GT Fastback के साथ करने की तैयारी में है। एक तरफ D9 में शाही आराम और प्रीमियम सुविधाओं का अनुभव मिलेगा, तो दूसरी तरफ Z9 GT अपनी तूफानी रफ्तार और अत्याधुनिक तकनीक से ग्राहकों को आकर्षित करेगी।

BYD Denza D9 एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक MPV होगी, जिसका मुकाबला Toyota Vellfire, MG M9 और Mercedes-Benz V-Class जैसी गाड़ियों से होगा। इसकी लंबाई 5,250 mm, चौड़ाई 1,960 mm और व्हीलबेस 3,110 mm है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसके 103 kWh और 115 kWh बैटरी विकल्प उपलब्ध हैं। यह एक बार चार्ज करने पर 800 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इसमें फ्रंट-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव विकल्प भी मिलते हैं।

इसमें पावर स्लाइडिंग डोर, पैनोरमिक सनरूफ, नप्पा लेदर सीटें और एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है। दूसरी कतार में एयर स्पा चेयर के साथ हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज की सुविधा मिलेगी। 15.6 इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन और 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर इसके प्रीमियम केबिन को और खास बनाते हैं।

Denza Z9 GT पांच सीटों वाली इलेक्ट्रिक फास्टबैक है। इसमें तीन इलेक्ट्रिक मोटर का सेटअप दिया गया है। 122.5 kWh बैटरी के साथ इसकी दावा की गई WLTP रेंज 600 किलोमीटर तक है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी रफ्तार है। यह महज 2.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति पकड़ सकती है और इसकी अधिकतम रफ्तार 270 किलोमीटर प्रति घंटा है।

कंपनी का दावा है कि इसकी फ्लैश चार्जिंग तकनीक से बैटरी को 10 से 97 फीसदी तक चार्ज करने में सिर्फ 9 मिनट लग सकते हैं। केबिन में तीन स्क्रीन, 17.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, AR हेड्स-अप डिस्प्ले और 20 स्पीकर वाला Devialet साउंड सिस्टम मिलेगा। रियर व्हील स्टीयरिंग और Crab Walk मोड भी इसकी खासियत हैं। Denza की एंट्री से भारत में प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों का बाजार नई करवट ले सकता है।