नई दिल्ली: टेक्नोलॉजी की दुनिया से ऑटो सेक्टर में धमाकेदार एंट्री करने वाली Xiaomi ने अपनी इलेक्ट्रिक सेडान Xiaomi SU7 का नया और अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है। नई जनरेशन SU7 को तीन वेरिएंट, Standard, Pro और Maxमें पेश किया गया है, जिनकी कीमत चीन में करीब 30 लाख रुपये से लेकर 41 लाख है। फिलहाल यह कार सिर्फ चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
कार की सबसे बड़ी ताकत है इसकी जबरदस्त रेंज। Pro वेरिएंट में कंपनी ने 902 किलोमीटर तक चलने का दावा किया है, जो इसे इस सेगमेंट की सबसे लंबी रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक कारों में शामिल कर देता है, वहीं Standard वेरिएंट 720KM और Max वेरिएंट 835KM तक की रेंज ऑफर करता है। Xiaomi SU7 किसी सुपरकार से कम नहीं है, इसमें HyperEngine V6s Plus मोटर दी गई है, जो कार को सिर्फ 3.08 सेकंड में 0 से 100 km/h तक पहुंचा देती है और इसकी टॉप स्पीड 265 km/h तक जाती है।
Xiaomi ने ड्यूल-चिप सिस्टम दिया है, जहां केबिन के लिए Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है, जबकि एडवांस ड्राइविंग फीचर्स के लिए NVIDIA DRIVE AGX Thor लगाया गया है, यही नहीं, कार में LiDAR, रडार, कैमरा और अल्ट्रासोनिक सेंसर का इस्तेमाल कर 360-डिग्री निगरानी सिस्टम दिया गया है, जिससे ड्राइविंग ज्यादा सुरक्षित और स्मार्ट बनती है।
नई SU7 में “Smart Chassis 2.0” भी दिया गया है, जो सड़क की स्थिति के हिसाब से कार की ऊंचाई और सस्पेंशन को खुद एडजस्ट करता है Wet Road AI Detection जैसी टेक्नोलॉजी गीली सड़कों पर कार को ज्यादा स्टेबल बनाती है। कार में प्रीमियम फील के साथ 3600mm लंबी एंबिएंट लाइटिंग, जीरो-ग्रैविटी सीट और इकोसिस्टम से जुड़ा स्मार्ट केबिन दिया गया है, जिसमें 6 स्क्रीन कंट्रोल करने की सुविधा भी मिलती है।
सिर्फ 15 मिनट की फास्ट चार्जिंग में 670KM तक रेंज मिल सकती है। 10% से 80% चार्ज सिर्फ 12 मिनट में पूरा हो जाता है, जो इसे बेहद प्रैक्टिकल बनाता है। सेफ्टी को भी Xiaomi ने पूरी तरह प्राथमिकता दी है, कार में 9 एयरबैग, 2200 MPa हाई-स्ट्रेंथ स्टील बॉडी और एडवांस बैटरी प्रोटेक्शन सिस्टम दिया गया है, जो हादसों के समय आग या विस्फोट के खतरे को कम करता है।
