• Lexus ES 350h में शाही आराम और जबरदस्त माइलेज
• Lexus का नया जलवा, 14-इंच स्क्रीन से 8 एयरबैग तक
• 5 मीटर से लंबी ES 350h
नई दिल्ली। Lexus ने भारत में अपनी नई ES 350h हाइब्रिड सेडान लॉन्च कर दी है। भारत में ही तैयार की जा रही इस लग्जरी कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 66.10 लाख रुपये है, जबकि टॉप Luxury वेरिएंट के लिए 71.80 लाख रुपये चुकाने होंगे। नई ES 350h की सबसे बड़ी खासियत इसका सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड पावरट्रेन है, जो कंपनी के मुताबिक 25.22 km/l का ARAI-प्रमाणित माइलेज देता है।
नई ES 350h आठवीं पीढ़ी की ES रेंज का हिस्सा है। इसे दो वेरिएंट Exquisite और Luxury में पेश किया गया है। कार में ज्यादा जगह, नया डिजाइन, आधुनिक केबिन और बेहतर सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
नई Lexus ES 350h की लंबाई 5,145 मिमी, चौड़ाई 1,920 मिमी और ऊंचाई 1,575 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2,950 मिमी है। कार में 235/55 R19 टायर मिलते हैं। पिछले मॉडल के मुकाबले इसका व्हीलबेस और चौड़ाई बढ़ाई गई है।
Lexus ES 350h में 2.5 लीटर, चार सिलिंडर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। पेट्रोल इंजन 139 kW की पावर और 237 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इलेक्ट्रिक मोटर की क्षमता 119.1 kW है। हाइब्रिड सिस्टम में लिथियम-आयन बैटरी और नया eAxle दिया गया है। कंपनी के मुताबिक इस सिस्टम को बेहतर प्रदर्शन, ज्यादा माइलेज और शांत ड्राइविंग के बीच संतुलन बनाने के लिए तैयार किया गया है। कार में बेहद साफ-सुथरा और प्रीमियम केबिन दिया गया है। इसमें Lexus का Tazuna cockpit कॉन्सेप्ट मिलता है, जिसमें जरूरी कंट्रोल और जानकारी ड्राइवर की नजर के दायरे में रखी गई है।
नई ES 350h में Lexus की नई Clean Tech x Elegance डिजाइन थीम देखने को मिलती है। फ्रंट में Twin L Signature Lamps दिए गए हैं, जिनमें डे-टाइम रनिंग लाइट और टर्न इंडिकेटर को जोड़ा गया है। पीछे नई Rear L Signature Lamp डिजाइन दी गई है। कार में इलेक्ट्रॉनिक डोर लैच रिलीज भी मिलता है। इसके साथ Safe Exit Assist फीचर दरवाजा खोलते समय आसपास के खतरे को पहचानने में मदद करता है।
Lexus Connected ऐप के जरिए कार के कई फीचर्स को दूर से कंट्रोल किया जा सकता है। इनमें रिमोट इंजन स्टार्ट, दरवाजे लॉक करना, विंडो बंद करना, क्लाइमेट कंट्रोल और सीट हीटिंग व वेंटिलेशन जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा Live Car Tracking और Emergency Call की सुविधा भी मिलती है।
Lexus नई ES 350h के साथ 8 साल या 2 लाख किलोमीटर की व्हीकल और हाइब्रिड बैटरी वारंटी दे रही है। इसके अलावा पांच साल की रोडसाइड असिस्टेंस भी मिलेगी।
कंपनी Assured Buy Back Programme और Lexus Luxury Care सर्विस पैकेज भी ऑफर कर रही है।
