• शहर की गलियों में 310 किमी रेंज वाली नई बिजली वाली रानी! पेट्रोल वाली WagonR का इलेक्ट्रिक अंदाज
• कार भी चलेगी और बिजली भी देगी! Suzuki e-Sky में V2L का बड़ा कमाल
• Suzuki e-Sky ने खोला इलेक्ट्रिक कारों का नया दरवाजा, छोटी बॉडी में भरपूर टेक्नोलॉजी
नई दिल्ली। Suzuki ने अपनी पहली प्रोडक्शन-रेडी इलेक्ट्रिक Kei कार e-Sky से पर्दा उठा दिया है। जापान की Kei कारों के नियमों के मुताबिक तैयार इस छोटी इलेक्ट्रिक कार में करीब 63 bhp की इलेक्ट्रिक मोटर और लगभग 310 किमी की ड्राइविंग रेंज मिलने की उम्मीद है। कार का सीधा-सादा बॉक्सी डिजाइन ज्यादा केबिन स्पेस देने के साथ शहरों की तंग सड़कों और पार्किंग के लिए इसे बेहद उपयोगी बनाता है। ब्रिटेन में इसकी कीमत 20,000 पाउंड से कम, यानी करीब 26.08 लाख रुपये से शुरू होने की बात कही गई है।
Suzuki e-Sky सबसे बड़ी खासियत इसका लंबा और सीधा बॉक्सी डिजाइन है। इसका सिल्हूट Suzuki WagonR की याद दिलाता है। ऊंची रूफलाइन और कॉम्पैक्ट बॉडी के कारण कंपनी ने कम जगह में ज्यादा केबिन स्पेस देने की कोशिश की है। कॉन्सेप्ट मॉडल में दिए गए जटिल LED लाइटिंग सेटअप की जगह प्रोडक्शन वर्जन में ज्यादा पारंपरिक और मजबूत डिजाइन वाली लाइट्स दी गई हैं।
e-Sky में फ्रंट-व्हील-ड्राइव इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी, जो करीब 63 bhp की पावर दे सकती है। 310 किमी की रेंज खासतौर पर शहर में रोजाना आने-जाने और छोटे सफर के लिए इसे व्यावहारिक इलेक्ट्रिक कार बना सकती है Suzuki e-Sky की लंबाई 3,395 mm, चौड़ाई 1,475 mm और ऊंचाई 1,625 mm है। इसका व्हीलबेस 2,460 mm है। कार का वजन करीब 1,030 किलोग्राम बताया गया है इसे बड़े हाईवे क्रूजर के बजाय मुख्य रूप से शहरी इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। छोटा टर्निंग रेडियस तंग गलियों और पार्किंग में कार को आसानी से घुमाने में मदद कर सकता है।
Suzuki ने e-Sky में डायरेक्ट हीट-पंप सिस्टम और एयर-हीटेड इलेक्ट्रिक हीटर दिया है। इनका उद्देश्य ठंडे मौसम में केबिन को गर्म करने के दौरान बिजली की खपत को नियंत्रित रखना है। केबिन में 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।e-Sky में Easy Drive Pedal फीचर भी दिया गया है। स्टॉप-गो ट्रैफिक में इससे ड्राइवर को बार-बार एक्सीलेरेटर और ब्रेक के बीच पैर बदलने की जरूरत कम हो सकती है। Vehicle-to-Load (V2L) सपोर्ट भी मिलता है। इसकी मदद से कार की बैटरी से बाहरी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को बिजली दी जा सकती है। जरूरत पड़ने पर कार सिर्फ आने-जाने का साधन नहीं रहेगी, बल्कि कुछ बाहरी डिवाइस चलाने के लिए पावर सोर्स के रूप में भी इस्तेमाल की जा सकेगी।
Suzuki e-Sky की कीमत 20,000 पाउंड से कम रहने की बात कही गई है। भारतीय मुद्रा में यह करीब 26.08 लाख रुपये बैठती है।
