Edge 70 Pro से Signature तक पर बड़ी डील
Flipkart Big Billion Days Sale में Motorola के स्मार्टफोन पर खास कीमतें
7000mAh बैटरी से लेकर 100X जूम और Snapdragon 8 Gen 5 तक कई दमदार फीचर्स
फेस्टिव सीजन में स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए Motorola ने #BigBillionMotoDeals के तहत कई बड़े ऑफर पेश किए हैं। कंपनी ने अपने “It’s the Time to Moto” कैंपेन के तहत Flipkart की Big Billion Days Sale 2026 में अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन्स पर खास कीमतों का ऐलान किया है। इस रेंज में motorola edge 70 fusion, edge 70 pro, edge 70 pro+, moto g37 power, motorola signature, moto g06 power और edge 70 max जैसे मॉडल शामिल हैं। कंपनी का फोकस अलग-अलग बजट में दमदार कैमरा, AI फीचर्स, तेज प्रोसेसर, प्रीमियम डिस्प्ले और बड़ी बैटरी उपलब्ध कराने पर है।
motorola edge 70 fusion को 30 हजार रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया गया है। फोन में AI-एन्हांस्ड 50MP Sony LYTIA 710 मेन कैमरा मिलता है, जिसमें OIS और Ultra Pixel तकनीक है। 13MP अल्ट्रावाइड + मैक्रो कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 1.5K True Colour Quad-Curved Display है, जो Pantone Validated है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, 100% DCI-P3 और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन की सबसे बड़ी खूबियों में 7000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी शामिल है, जिसे 68W TurboPower चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। यह Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर चलता है और IP68/IP69 तथा MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी भी दी गई है। इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है।
इसके बाद motorola edge 70 pro आता है, जिसे कंपनी 40 हजार रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में फ्लैगशिप-क्लास फोन के तौर पर पेश कर रही है। इसमें MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया गया है। फोन में ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP Sony LYTIA 710 मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड + मैक्रो कैमरा और 50MP सेल्फी कैमरा शामिल हैं। फोन में 6.8 इंच का 1.5K 144Hz True Colour Quad-Curved Display मिलता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स तक है। इसमें 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 36,999 रुपये रखी गई है, जबकि 12GB+256GB मॉडल की कीमत 39,999 रुपये है।
अगर आपको कैमरा ज्यादा पसंद है तो motorola edge 70 pro+ खास तौर पर ध्यान खींचता है। इसमें क्वाड 50MP प्रो-ग्रेड कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसका 50MP Sony LYTIA 710 मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड + मैक्रो, 50MP 3.5X पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP सेल्फी कैमरा मिलकर कैमरा सेटअप को मजबूत बनाते हैं। फोन में 50X AI Super Zoom दिया गया है। बजट में ज्यादा बैटरी और 5G चाहने वालों के लिए moto g37 power पेश किया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर और 7000mAh बैटरी है। कंपनी के मुताबिक यह बैटरी तीन दिन तक का बैकअप दे सकती है। फोन में 6.7 इंच का 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा, Gorilla Glass 7i, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और IP64 प्रोटेक्शन दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है। 4GB+128GB मॉडल 18,999 रुपये और 8GB+128GB मॉडल 24,999 रुपये में उपलब्ध है।
Motorola ने बजट रेंज में moto g06 power भी पेश किया है। इसकी कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। motorola edge 70 max में कंपनी ने ज्यादा प्रीमियम हार्डवेयर दिया है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 7000 निट्स तक ब्राइटनेस वाला Quad HD+ डिस्प्ले और बड़ी 7100mAh बैटरी दी गई है। इसमें मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का फीचर भी मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 51,999 रुपये है। moto g06 power की शुरुआत 13,999 रुपये से है। moto g37 power 16,999 से और
motorola edge 70 fusion के दाम 29,999 से शुरू होते हैं। motorola edge 70 pro की कीमत की शुरुआत 36,999 से होता है। motorola edge 70 pro+ की कीमत 44,999 है। motorola edge 70 max की कीमत 51,999 से शुरू होती है। motorola signature के दाम 57,499 रुपये से मिलेंगे।
