• 10 साल की F सीरीज का नया चैप्टर, अब सेल्फी में आएंगे ज्यादा लोग, OPPO F35 बना ‘Group Selfie Expert’
• 100° का जबरदस्त व्यू, OPPO F35 में 50MP Ultra-Wide Selfie Camera
एक फ्रेम में पूरी टोली, OPPO F35 के 100° कैमरे से ग्रुप सेल्फी होगी खास
NaturalTone 2.0 के साथ आएगा OPPO F35, स्किन टोन दिखेगा ज्यादा नेचुरल
• F1 की सेल्फी से F35 की ग्रुप सेल्फी तक, OPPO ने तय किया 10 साल का सफर
OPPO भारत में अपनी लोकप्रिय F35 सीरीज को 5 अक्टूबर 2026 को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी के मुताबिक यह लॉन्च भारत में F सीरीज के 10 साल पूरे होने के मौके पर हो रहा है। नई सीरीज के साथ OPPO अब सिर्फ सेल्फी नहीं, बल्कि ग्रुप सेल्फी पर ज्यादा फोकस कर रही है। OPPO ने करीब एक दशक पहले भारत में OPPO F1 के साथ F सीरीज की शुरुआत की थी। कंपनी ने F1 को दुनिया का पहला 16MP Selfie Expert बताया था। इसके बाद F सीरीज में सेल्फी और कैमरा टेक्नोलॉजी को लगातार आगे बढ़ाया गया। F3 में डुअल फ्रंट कैमरा, F5 में इन-बिल्ट ब्यूटीफिकेशन टेक्नोलॉजी और F7 में 25MP AI-पावर्ड सेल्फी कैमरा पेश किया गया। इसके बाद कंपनी ने कैमरा के साथ-साथ डिजाइन, परफॉर्मेंस, बैटरी और मजबूती पर भी फोकस बढ़ाया।
कंपनी के मुताबिक F सीरीज का यूजर बेस अब 3 करोड़ से ज्यादा हो चुका है। OPPO का कहना है कि पिछले 10 वर्षों में सीरीज ने स्मार्टफोन फोटोग्राफी से जुड़े कई नए फीचर्स पेश किए हैं। F11 में ट्रिपल-कलर ग्रेडिएंट के साथ इंक-फिलिंग प्रोसेस, F23 में 67W SUPERVOOC चार्जिंग और 5000mAh बैटरी और F25 में 4K Ultra-Clear Video दिया गया था। F27 को कंपनी ने F सीरीज का भारत का पहला IP69 रेटेड सुपर-रग्ड स्मार्टफोन बताया था। इसके बाद F29 में ड्यूरेबिलिटी पर फोकस किया गया। F33 में पहली बार F सीरीज में 50MP Ultra-Wide Selfie Camera दिया गया।
अब F35 सीरीज के साथ कंपनी सेल्फी एक्सपीरियंस को अगले स्तर पर ले जाने की तैयारी में है। OPPO इसे “Group Selfie Expert” के तौर पर पेश कर रही है।
नई सीरीज में 50MP Ultra-Wide Natural Selfie Camera मिलेगा, जिसमें 100° फील्ड ऑफ व्यू (FOV) दिया गया है। इससे एक फ्रेम में ज्यादा लोगों को शामिल किया जा सकेगा।
F35 सीरीज में NaturalTone 2.0 तकनीक दी जाएगी। कंपनी के अनुसार इसका उद्देश्य तस्वीरों में स्किन टोन को ज्यादा नेचुरल और वास्तविक दिखाना है। F35 Pro में फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलेगा। OPPO के अनुसार F सीरीज की शुरुआत जहां एक व्यक्ति की सेल्फी को बेहतर बनाने के विचार से हुई थी, वहीं F35 सीरीज का फोकस एक ही फ्रेम में ज्यादा लोगों और ज्यादा एक्सप्रेशन को कैप्चर करने पर है।
