जर्मनी की ताकत, भारत का जुनून : INDIA बनेगा नया ऑटो पावरहाउस

जर्मनी की ताकत, भारत का जुनून : INDIA बनेगा नया ऑटो पावरहाउस

चाकन प्लांट से नई शुरुआत! JSW-VW गठबंधन बदल सकता है ऑटो इंडस्ट्री का नक्शा

ऑटो मार्केट में धमाका JSW-VW मिलकर बनाएंगे नई कंपनी

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। JSW Group और जर्मनी की दिग्गज वाहन कंपनी Volkswagen Group के बीच प्रस्तावित साझेदारी अब तेजी से आगे बढ़ रही है। दोनों कंपनियां मिलकर एक नई और अलग इकाई (नई कंपनी) बनाने की योजना पर काम कर रही हैं, जो भारत में उनके संयुक्त ऑटो कारोबार को संभालेगी। स साझेदारी का मकसद एक नई और अलग कंपनी बनाना है, जो भारत में Skoda और Volkswagen के मास मार्केट वाहनों, इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) और भविष्य की ऑटो टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाएगी। जर्मनी की इंजीनियरिंग और तकनीकी विशेषज्ञता को भारत की उत्पादन क्षमता, बाजार समझ और JSW की आक्रामक विस्तार रणनीति का साथ मिलेगा।

स्तावित नई कंपनी में Skoda Auto Volkswagen India का महाराष्ट्र के चाकन स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, कर्मचारी, वाहन प्लेटफॉर्म, बिक्री और मार्केटिंग नेटवर्क, भारत से होने वाला एक्सपोर्ट कारोबार और तकनीक को शामिल किया जा सकता है।सूत्रों के अनुसार, JSW और Volkswagen आने वाले कुछ हफ्तों में या सितंबर 2026 तक एक व्यापक MoU (समझौता ज्ञापन) या फ्रेमवर्क एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। इसके बाद JSW को कंपनी के वित्तीय रिकॉर्ड और कारोबार की विस्तृत जानकारी देखने का मौका मिलेगा, जिसके आधार पर वैल्यूएशन और हिस्सेदारी का फैसला किया जाएगा।

इस संभावित साझेदारी में Volkswagen की लग्जरी कार कंपनियां Porsche, Lamborghini, Bentley और Audi शामिल नहीं होंगी। नई इकाई का मुख्य फोकस Volkswagen और Skoda के मास मार्केट मॉडल तथा नई ऊर्जा वाले वाहनों (EV) पर रहेगा। भारत में Skoda की मौजूदा कारों में Kushaq, Slavia, Kodiaq और Kylaq शामिल हैं, जबकि Volkswagen Virtus, Taigun, Tiguan और Tayron जैसे मॉडल बेचती है।

JSW Group पहले से ही ऑटोमोबाइल क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रहा है। कंपनी महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में भी ऑटो और इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण को लेकर बड़ी योजनाओं पर काम कर रही है। अक्टूबर 2024 में JSW ने महाराष्ट्र में करीब 3.2 अरब डॉलर के निवेश की योजना का संकेत दिया था। इस निवेश के जरिए इलेक्ट्रिक वाहन और कमर्शियल व्हीकल बनाने तथा हजारों रोजगार पैदा करने की योजना है।

सूत्रों के मुताबिक JSW इस नई साझेदारी में बड़ी आर्थिक हिस्सेदारी और नेतृत्व वाली भूमिका चाहता है। कंपनी की कोशिश है कि वह भारत के तेजी से बढ़ते ऑटो बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करे। भारत का ऑटो सेक्टर करीब 186-250 अरब डॉलर का बड़ा बाजार है और इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनियां नए गठजोड़ और निवेश पर तेजी से आगे बढ़ रही हैं।