Eicher Trucks & Buses की बिक्री में जोरदार उछाल, सितंबर में 11,396 वाहन बिके

Eicher Trucks & Buses की बिक्री में जोरदार उछाल, सितंबर में 11,396 वाहन बिके

• कमर्शियल व्हीकल बाजार में Eicher का धमाका, बिक्री 49.6% उछली

• सितंबर में बसों और ट्रकों की बिक्री 49.6 फीसदी बढ़ी

घरेलू बाजार में Eicher ने बिक्री में लगाई 57.5% की जबरदस्त छलांग

कमर्शियल व्हीकल बाजार में VE Commercial Vehicles (VECV) ने सितंबर 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। Volvo Group और Eicher Motors के जॉइंट वेंचर ने सितंबर में कुल 11,396 कमर्शियल वाहन बेचे। पिछले साल सितंबर में 7,619 यूनिट की बिक्री हुई थी। इस तरह कंपनी की बिक्री में 49.6% की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई। कुल बिक्री में Eicher ब्रांड के 11,146 वाहन और Volvo ब्रांड के 250 वाहन शामिल रहे।

सितंबर में Eicher ब्रांड के ट्रक और बसों की बिक्री 11,146 यूनिट रही। सितंबर 2025 में यह आंकड़ा 7,352 यूनिट था। सालाना आधार पर 51.6% की ग्रोथ दर्ज की गई।

घरेलू कमर्शियल व्हीकल बाजार में Eicher ने और भी मजबूत प्रदर्शन किया। सितंबर 2026 में Eicher ट्रक और बसों की घरेलू बिक्री 10,479 यूनिट रही, जबकि पिछले साल इसी महीने 6,652 यूनिट बिकी थीं। 57.5% की शानदार बढ़ोतरी हुई।

जहां घरेलू बाजार में कंपनी ने जोरदार ग्रोथ दर्ज की, वहीं एक्सपोर्ट बिक्री में थोड़ी कमी आई। सितंबर 2026 में VECV ने 667 वाहन एक्सपोर्ट किए, जबकि सितंबर 2025 में यह संख्या 700 यूनिट थी। इस तरह निर्यात में 4.7% की गिरावट रही।

Volvo Trucks और Volvo Buses की बिक्री सितंबर 2026 में 250 यूनिट रही। पिछले साल सितंबर में 267 यूनिट की बिक्री हुई थी। यानी इस सेगमेंट में 6.4% की कमी दर्ज की गई।

सितंबर के आंकड़ों में साफ दिखाई देता है कि VECV की कुल बिक्री को मजबूत बनाने में Eicher ब्रैंड की बड़ी भूमिका रही। खासकर घरेलू बाजार में 57.5% की बढ़ोतरी ने कंपनी के कुल प्रदर्शन को मजबूत किया।

VE Commercial Vehicles Ltd. Volvo Group और Eicher Motors का जॉइंट वेंचर है। कंपनी Eicher ब्रांड के ट्रक और बसों के साथ Volvo Buses, भारत में Volvo Trucks का एक्सक्लूसिव डिस्ट्रीब्यूशन, इंजन मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट सहित कई कारोबार संचालित करती है।