नई दिल्ली। Mitsubishi ने अपनी आइकॉनिक SUV Pajero की नई पीढ़ी पेश कर दी है। नई Pajero को कंपनी के फ्लैगशिप मॉडल के तौर पर उतारा गया है। इसमें पुराने Pajero का दमदार DNA बरकरार रखते हुए लैडर-फ्रेम चेसिस, 2.4-लीटर क्लीन डीजल इंजन, 480 Nm टॉर्क, 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और Super Select 4WD-II के साथ लो-रेंज दी गई है। यह 7-सीटर SUV है और इसमें 8 एयरबैग, MI-PILOT, 360-डिग्री कैमरा, दो 14.3-इंच स्क्रीन और 12-स्पीकर Yamaha ऑडियो सिस्टम जैसे हाईटेक फीचर्स भी हैं।
नई Pajero का डिजाइन आधुनिक होने के बावजूद पुराने मॉडल की झलक देता है। इसमें T-शेप LED हेडलैंप, बड़ी ग्रिल, चौड़े फेंडर और 18-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं। SUV की लंबाई 4,920 mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 230 mm है। इसका 30.4 डिग्री एप्रोच एंगल इसे ऑफ-रोडिंग के लिए भी तैयार करता है। इसमें 2.4-लीटर टर्बो-डीजल इंजन मिलता है, जो 480 Nm टॉर्क देता है। इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। SUV में 2H, 4H, 4HLc और 4LLc लो-रेंज जैसे ड्राइव मोड मिलते हैं। इसके अलावा Normal, Eco, Gravel, Snow, Mud, Sand और Rock सहित सात ड्राइविंग मोड हैं।
नई Pajero में तीन रो और सात सीटें हैं। केबिन में दो 14.3-इंच स्क्रीन, सीट वेंटिलेशन, तीन-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और बेहतर साउंड इंसुलेशन मिलता है। सुरक्षा के लिए 8 एयरबैग के साथ Emergency Lane Assist, Adaptive Cruise Control, Lane Keep Assist और 360-डिग्री कैमरा दिया गया है।
फिलहाल भारत में नई Pajero के लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कंपनी इसे पहले थाईलैंड में बेचेगी और इसके बाद अन्य बाजारों में विस्तार करेगी।
नई Pajero की खासियत यही है कि Mitsubishi ने आधुनिक तकनीक के दौर में भी डीजल इंजन, लैडर-फ्रेम और लो-रेंज 4WD जैसे अपने पुराने और भरोसेमंद फॉर्मूले को नहीं छोड़ा है।
