TVS का स्टाइलिश ब्लास्ट: नए जगमगाते रंगों से बढ़ी NTORQ 125 स्कूटर की शान

TVS का स्टाइलिश ब्लास्ट: नए जगमगाते रंगों से बढ़ी NTORQ 125 स्कूटर की शान

नई दिल्ली: TVS मोटर कंपनी ने अपने लोकप्रिय स्पोर्टी स्कूटर TVS NTORQ 125 की नई रेंज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने NTORQ 125 Disc और Race Edition वेरिएंट्स को नए आकर्षक रंगों, स्टाइलिश ग्राफिक्स और डिजाइन अपडेट के साथ पेश किया है। कंपनी का कहना है कि पिछले साल TVS NTORQ 150 और NTORQ Race XP में किए गए फीचर अपग्रेड के बाद अब यह नया अपडेट त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों को और अधिक आकर्षित करेगा। नए स्टाइल के साथ स्कूटर का स्पोर्टी और यूथफुल लुक पहले से ज्यादा दमदार हो गया है।

नई TVS NTORQ 125 Race Edition अब तीन नए आकर्षक रंगों ड्रिफ्ट ब्लू (Drift Blue), इन्फर्नो रेड (Inferno Red) और रश ग्रीन (Rush Green) में उपलब्ध होगी। इन रंगों के साथ कलर्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो स्कूटर के स्पोर्टी लुक को और बेहतर बनाते हैं। कंपनी के अनुसार इन नए रंगों और ग्राफिक्स को TVS Racing से प्रेरित होकर तैयार किया गया है, ताकि युवा और परफॉर्मेंस पसंद करने वाले ग्राहकों को रेसिंग का रोमांच महसूस हो सके।
वहीं TVS NTORQ 125 Disc वेरिएंट को भी दो नए रंग मिडनाइट ब्लैक (Midnight Black) और स्पीति व्हाइट (Spiti White) में पेश किया गया है। इसके अलावा पहले से उपलब्ध नार्डो ग्रे (Nardo Grey) कलर में नए और अधिक शार्प ग्राफिक्स जोड़े गए हैं, जिससे इसका लुक और आधुनिक तथा आकर्षक हो गया है।

नई स्टाइल के बावजूद स्कूटर के परफॉर्मेंस और कनेक्टिविटी फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह TVS SmartXonnect Bluetooth कनेक्टिविटी, पूरी तरह डिजिटल RLCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल और स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं। अब यह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल TVS NTORQ के सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड रूप से उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है कि लॉन्च के बाद से ही TVS NTORQ भारत के सबसे लोकप्रिय स्पोर्टी 125cc स्कूटरों में शामिल रहा है। अपने दमदार प्रदर्शन, आकर्षक डिजाइन और TVS Racing से प्रेरित स्टाइल के कारण यह युवाओं की पहली पसंद बना हुआ है। कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि TVS NTORQ ने फीफा विश्व कप 2026 के दौरान अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन के साथ भी साझेदारी की है।

नई TVS NTORQ 125 Disc की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 82,500 रुपये जबकि TVS NTORQ 125 Race Edition की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 87,950 रुपये (दिल्ली) रखी गई है। दोनों मॉडल देशभर में टीवीएस मोटर के अधिकृत डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे