16.99 लाख में Renault Duster का हाइब्रिड अवतार लॉन्च, 80% बिना पेट्रोल के चलेगी SUV

16.99 लाख में Renault Duster का हाइब्रिड अवतार लॉन्च, 80% बिना पेट्रोल के चलेगी SUV

• बिना बाहरी चार्जिंग चलेगी Renault Duster Hybrid, 29 kmpl माइलेज ने खींचा ध्यान

• Renault Duster Hybrid का सबसे महंगा अवतार लॉन्च, टॉप वेरिएंट की कीमत ₹19.49 लाख

• माइलेज भी दमदार, परफॉर्मेंस भी शानदार! Renault Duster Hybrid की बाजार में एंट्री

• Maruti और Toyota की हाइब्रिड SUVs को मिलेगी चुनौती, Renault Duster में 160 bhp की ताकत

• नई Renault Duster Hybrid का बड़ा धमाका, 1.4 kWh बैटरी और इंटेलिजेंट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

भारतीय SUV बाजार में Renault Duster ने नए अंदाज में वापसी करते हुए अपने पावरफुल हाइब्रिड अवतार से हलचल मचा दी है। कंपनी ने भारत में नई Renault Duster Strong Hybrid E-Tech को 16.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। कंपनी ने ‘Renault Duster E-Tech 160’ पेश की है. इस गाड़ी में शानदार सस्पेंशन और दमदार लुक मिलेगा. इस SUV में पेट्रोल इंजन के साथ-साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी दी गई है. इससे ये गाड़ी पावरफुल होने के साथ माइलेज भी जबरदस्त देती है.

 इसकी सबसे बड़ी खासियत 29 kmpl की ARAI-सर्टिफाइड माइलेज और 160 bhp की संयुक्त पावर है। SUV में 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं। कंपनी ने इसे उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो दमदार परफॉर्मेंस के साथ बेहतर माइलेज भी चाहते हैं। नई हाइब्रिड Duster का मुकाबला Maruti Suzuki Grand Vitara, Victoris और Toyota Urban Cruiser Hyryder जैसी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड SUVs से होगा।

Renault Duster Strong Hybrid की सबसे बड़ी खूबी इसका 29 kmpl का ARAI-सर्टिफाइड माइलेज है। यह नई Duster को अब तक की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली Duster बनाता है। नई Duster Hybrid में 1.8-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और दो इलेक्ट्रिक मोटर का कॉम्बिनेशन मिलता है। यह पावरट्रेन मिलकर 160 bhp की पावर और 208 Nm का टॉर्क पैदा करता है। पावर और टॉर्क का यह आंकड़ा इसे परफॉर्मेंस के लिहाज से भी आकर्षक बनाता है। SUV में 1.4 kWh की बैटरी दी गई है। इसे बाहरी चार्जर से चार्ज करने की जरूरत नहीं होती। हाइब्रिड सिस्टम का एक और खास पहलू इसकी इलेक्ट्रिक ड्राइविंग क्षमता है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, शहर में ड्राइविंग के दौरान यह SUV 80 फीसदी तक समय इलेक्ट्रिक मोड में चल सकती है। इससे ट्रैफिक में बार-बार रुकने और धीमी रफ्तार पर चलने के दौरान पेट्रोल इंजन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है।

Renault Duster Strong Hybrid E-Tech को तीन वेरिएंट Evolution, Techno और Emotion में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपये है, जबकि Techno वेरिएंट की कीमत 18.99 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट Emotion की कीमत 19.49 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी ने शुरुआती कीमत को इंट्रोडक्टरी बताया है। ऐसे में कार खरीदने से पहले ग्राहकों को अपनी नजदीकी डीलरशिप पर लागू कीमत और उपलब्ध ऑफर्स की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।

नई Duster Hybrid का मुकाबला Maruti Suzuki Grand Vitara, Maruti Suzuki Victoris और Toyota Urban Cruiser Hyryder जैसी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड SUVs से होगा। इस सेगमेंट में बेहतर माइलेज, आराम और परफॉर्मेंस ग्राहकों के लिए अहम हैं। 29 kmpl की प्रमाणित माइलेज और 160 bhp की संयुक्त पावर के साथ Renault अपनी नई SUV को अलग पहचान दिलाने की कोशिश कर रही है।