Xiaomi 17 Max की लॉन्च डेट कन्फर्म, 21 मई को होगा धमाका

Xiaomi 17 Max की लॉन्च डेट कन्फर्म, 21 मई को होगा धमाका

इस साल के अंत तक आ सकता है INDIA

8000mAh बैटरी और 200MP Leica कैमरा से लैस होगा फोन

नई दिल्ली। Xiaomi अपनी फ्लैगशिप Xiaomi 17 सीरीज में एक और दमदार स्मार्टफोन जोड़ने जा रही है। कंपनी ने Xiaomi 17 Max की लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह फोन 21 मई को चीन में शाम 7 बजे लॉन्च होगा। भारतीय समय के मुताबिक लॉन्च इवेंट शाम करीब 4:30 बजे शुरू होगा। Xiaomi 17 Max के साथ Xiaomi Band 10 Pro, Xiaomi Ear Clip TWS ईयरफोन और Xiaomi YU7 GT (2026) इलेक्ट्रिक SUV भी पेश की जाएगी। Xiaomi 17 Max इस सीरीज का पांचवां मॉडल होगा। इससे पहले Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro, Xiaomi 17 Pro Max और Xiaomi 17 Ultra बाजार में मौजूद हैं। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही फोन के डिजाइन और कई प्रमुख फीचर्स का खुलासा कर दिया है।
सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बड़ी बैटरी होगी। यह Xiaomi 17 सीरीज में अब तक दी गई सबसे बड़ी बैटरी होगी। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की पुष्टि की गई है। यह 3nm प्रोसेस पर तैयार फ्लैगशिप चिपसेट है और कंपनी के मुताबिक फोन को दमदार परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है।
फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 17 Max में Leica की ट्यूनिंग वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा, जो 1/1.4-इंच सेंसर के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की बात सामने आई है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में डिस्प्ले के अंदर होल-पंच कटआउट दिया जाएगा।
Xiaomi 17 Max के साथ कंपनी अपने नए Band 10 Pro और पहले क्लिप-ऑन TWS ईयरफोन Xiaomi Ear Clip को भी पेश करेगी। इसके अलावा लॉन्च इवेंट में कंपनी की नई इलेक्ट्रिक SUV Xiaomi YU7 GT (2026) से भी पर्दा उठेगा। Xiaomi कुछ नए स्मार्ट होम प्रोडक्ट्स भी पेश कर सकती है, हालांकि इनके नाम अभी सामने नहीं आए हैं।
भारतीय ग्राहकों के लिए भी यह फोन खास हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक Xiaomi 17 Max को इस साल के अंत में भारत में लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि कंपनी ने अभी भारत में इसकी लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में भारतीय बाजार में इसकी एंट्री, कीमत और उपलब्धता को लेकर अभी इंतजार करना होगा। 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Leica-ट्यून 200MP कैमरे के साथ Xiaomi 17 Max कंपनी के फ्लैगशिप लाइनअप में एक बेहद दमदार पैकेज के तौर पर एंट्री करने वाला है। अब नजर 21 मई के लॉन्च इवेंट पर रहेगी, जहां कंपनी इसकी कीमत और बाकी फीचर्स से पूरी तरह पर्दा उठाएगी।