नई दिल्ली: हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने Amazon Great Summer Sale 2026 के लिए धमाकेदार ऑफर्स का ऐलान कर दिया है। 8 मई की आधी रात से शुरू होने वाली इस सेल में ग्राहक iQOO Z11x, iQOO 15R, iQOO 15 और iQOO Neo 10 जैसे पावरफुल स्मार्टफोन्स पर शानदार डील्स और डिस्काउंट का फायदा उठा सकेंगे।
युवा प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए ये स्मार्टफोन्स स्पीड, गेमिंग और मल्टीटास्किंग में जबरदस्त प्रदर्शन देते हैं। यही वजह है कि Amazon पर ये 5G स्मार्टफोन सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले और टॉप-रेटेड डिवाइसेज़ में शामिल हैं।
सेल के दौरान iQOO अपने हाई-परफॉर्मेंस पोर्टफोलियो को और मजबूत करते हुए iQOO 15R को खास आकर्षण के तौर पर पेश कर रहा है। Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस यह फोन दमदार स्पीड और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। इसमें 7600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि इसकी मोटाई सिर्फ 7.90mm है, जो इसे भारत का सबसे स्लिम 7600mAh बैटरी स्मार्टफोन बनाती है।
फोन में SuperComputing Chip Q2 दी गई है, जो 144FPS तक का बेहद स्थिर गेमिंग अनुभव देती है। 6.5K IceCore VC Cooling Chamber लंबे समय तक फोन को कूल बनाए रखता है।
iQOO 15R में Sony LYT-700V OIS कैमरा, 1.5K 144Hz AMOLED EyeCare डिस्प्ले और IP68/IP69 डस्ट व वॉटर रेजिस्टेंस जैसी प्रीमियम खूबियां मिलती हैं। यह फोन Triumph Silver और Dark Knight कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। iQOO 15 को कंपनी ने भारत के प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट में नया बेंचमार्क बताया है। इसमें Samsung 2K M14 LEAD OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकी ब्राइटनेस 6000 निट्स तक जाती है। Snapdragon 8 Elite Gen 5 और Supercomputing Chip Q3 की ताकत से यह फोन बेहद तेज और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। फोन में 7000mAh सिलिकॉन एनोड बैटरी, 100W FlashCharge और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
बजट सेगमेंट में iQOO Z11x को कंपनी ने सबसे तेज स्मार्टफोन बताया है। MediaTek Dimensity 7400-Turbo प्रोसेसर से लैस इस फोन का AnTuTu स्कोर 10 लाख से ज्यादा है। इसमें 7200mAh बैटरी, 44W FlashCharge, 50MP Sony AI कैमरा और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। iQOO Neo 10 भी गेमिंग लवर्स के लिए किसी पावरहाउस से कम नहीं है। Snapdragon 8s Gen 4 और Supercomputing Chip Q1 के साथ यह फोन 144FPS गेमिंग अनुभव देता है।
