OPPO K14 Lite की INDIA में लॉन्चिंग डेट कन्फर्म,  7000mAh बैटरी के साथ 16 सितंबर को मारेगा एंट्री

OPPO K14 Lite की INDIA में लॉन्चिंग डेट कन्फर्म,  7000mAh बैटरी के साथ 16 सितंबर को मारेगा एंट्री

बैटरी सबसे बड़ा हथियार, पर्पल और ब्राउन कलर में दिखा फोन

OPPO ने अपने K Series के नए स्मार्टफोन OPPO K14 Lite की भारत में लॉन्चिंग की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी यह फोन 16 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे पेश करेगी। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।  OPPO K14 Lite को कंपनी ने फिलहाल पर्पल और ब्राउन कलर में दिखाया है। पर्पल वेरिएंट के रियर पैनल पर पैटर्न डिजाइन नजर आता है। फोन में फ्लैट फ्रेम और पीछे की तरफ डुअल कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है। K14 Lite को रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए स्मूद परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और टिकाऊ डिजाइन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी7000mAh बैटरी होगी। OPPO का कहना है कि डिवाइस को लंबे समय तक इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी चार्जिंग स्पीड समेत बैटरी से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

 K14 Lite का मॉडल नंबरCPH3007 और डिवाइस कोडOP632F बताया गया है। यही डिवाइस कोड OPPO A6c 4G से भी जुड़ा है। इसी वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि K14 Lite कुछ बाजारों में उपलब्ध किसी मौजूदा मॉडल का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।

अगर ऐसा होता है तो इसके कुछ स्पेसिफिकेशन OPPO A6c 4G से मिल सकते हैं। हालांकि, OPPO ने अभी K14 Lite के पूरे स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं की हैOPPO A6c 4G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स HBM ब्राइटनेस मिलती है। फोन में Unisoc T7250 चिपसेट, 4GB तक RAM और 64GB तक स्टोरेज दिया गया है।

A6c 4G में पीछे 13MP का मुख्य कैमरा और सेल्फी के लिए 5MP कैमरा है। फोन में 7000mAh बैटरी के साथ 15W चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसे IP64 रेटिंग भी मिली है।

OPPO A6c 4G की शुरुआती कीमत₹13,999 थी, जबकि 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत₹16,999 बताई गई थी। K14 Lite की कीमत कितनी होगी, इसका खुलासा कंपनी16 सितंबर को लॉन्च के दौरान करेगी।