MIVI One 5G ने दिखाया नया रंग, ग्रीन कलर में 24 सितंबर को होगी रेड कार्पेट एंट्री

MIVI One 5G ने दिखाया नया रंग, ग्रीन कलर में 24 सितंबर को होगी रेड कार्पेट एंट्री

Snapdragon की ताकत और 5G का तड़का, 6000mAh बैटरी का पावरहाउस

Mivi One 5G फोन की कीमत भारत में 15000 रुपये के आसपास रह सकती है

ईयरबड्स और स्पीकर के लिए मशहूर MIVI अब स्मार्टफोन की दुनिया में एंट्री करने जा रही है। कंपनी ने अपने पहले 5G स्मार्टफोन MIVI One 5G के दूसरे कलर वेरिएंट की झलक दिखाकर बाजार में हलचल बढ़ा दी है। Snapdragon से लैस यह फोन 24 सितंबर 2026 को भारत में लॉन्च होगा। फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart के जरिए की जाएगी। टीजर पोस्टर में Mivi One 5G का डिजाइन और कलर भी दिखता है।  Mivi One  5G कनेक्टिविटी के साथ ही कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। फोन Flipkart लॉन्च के लिए टीज किया गया है।

MIVI ने इससे पहले One 5G को ऑलिव ग्रीन कलर में टीज किया था। अब कंपनी ने इसके दूसरे कलर वेरिएंट को भी टीज कर दिया है। नए रंग के साथ फोन का डिजाइन भी काफी आकर्षक नजर आ रहा है। इसमें फ्लैट बैक, गोल किनारे और दो कैमरों वाला रियर कैमरा मॉड्यूल दिखाई देता है। कंपनी के इस कदम से लॉन्च से पहले ही फोन को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है।

MIVI One 5G कंपनी का पहला स्मार्टफोन है और इसे Snapdragon चिपसेट के साथ बाजार में उतारा जाएगा। फोन में Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी प्रोसेसर के साथ फोन के सभी स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फोन को 6GB और 8GB RAM विकल्पों में पेश किया जा सकता है। इसमें LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलने की भी उम्मीद है। MIVI One 5G में 50MP का मुख्य कैमरा मिलेगा।फोन में HD+ LCD डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट भी दिया जा सकता है। MIVI One 5G में करीब 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। यानी कंपनी डिजाइन के साथ-साथ बैटरी बैकअप पर भी जोर दे सकती है।