IQOO Z11 Lite 5G 20 हजार रुपये से कम में लॉन्च! 6500mAh बैटरी संग 50 MP कैमरा

IQOO Z11 Lite 5G 20 हजार रुपये से कम में लॉन्च! 6500mAh बैटरी संग 50 MP कैमरा

नई दिल्ली। iQOO ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। फोन को खास तौर पर बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और दमदार ड्यूरेबिलिटी के साथ उतारा गया है। इसकी शुरुआती कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी, 44W FlashCharge, MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर और 50MP Sony कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। 4GB + 128GB की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। 6GB + 128GB के दाम 21,499 रुपये है। 6GB + 256GB का फोन 24,499 रुपये में मिलेगा।
iQOO Z11 Lite 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh हाई-डेंसिटी बैटरी है। कंपनी के मुताबिक यह बैटरी लगातार करीब 12.8 घंटे गेमिंग, 23.5 घंटे ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक, 10 घंटे लाइव स्ट्रीमिंग और 80 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकती है। हालांकि ये आंकड़े कंपनी की लैब टेस्टिंग पर आधारित हैं और वास्तविक इस्तेमाल में बैटरी बैकअप अलग हो सकता है।
फोन में 44W FlashCharge सपोर्ट दिया गया है। iQOO के अनुसार 10 मिनट की चार्जिंग में करीब 8 घंटे तक कॉलिंग या 7.2 घंटे तक वीडियो देखने का बैकअप मिल सकता है। 1 से 50 फीसदी तक बैटरी चार्ज होने में करीब 38 मिनट लगने का कंपनी का दावा है। फोन में रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है। IQOO ने बैटरी की लंबी उम्र पर भी जोर दिया है। कंपनी का दावा है कि 1600 फुल चार्ज साइकल के बाद भी बैटरी अपनी क्षमता का 80 फीसदी से ज्यादा बनाए रख सकती है। कंपनी के लैब टेस्ट के मुताबिक यह सामान्य इस्तेमाल में करीब पांच साल के बराबर है।
फोन में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन ज्यादा स्मूद नजर आते हैं। स्क्रीन का रेजॉल्यूशन 1600×720 पिक्सल है और हाई-ब्राइटनेस मोड में इसकी पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जाती है। डिस्प्ले में ग्लोबल DC फ्लिकर-फ्री डिमिंग और आई-कम्फर्ट फीचर्स भी दिए गए हैं। फोन में 200 फीसदी वॉल्यूम बूस्ट का फीचर भी मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए iQOO Z11 Lite 5G में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट दिया गया है। यह 6nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसकी पीक CPU स्पीड 2.4GHz है।
iQOO के मुताबिक फोन ने AnTuTu Benchmark पर 5.79 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है। फोन में LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। फोन में 4GB और 6GB RAM के विकल्प मिलते हैं। 6GB RAM मॉडल में 6GB तक Extended RAM का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे जरूरत के समय स्टोरेज के एक हिस्से का इस्तेमाल अतिरिक्त RAM के तौर पर किया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 50MP Sony IMX852 कैमरा दिया गया है। इसके साथ एक 0.08MP सेकेंडरी सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।