कैमरा किंग Xiaomi 17 और 17 Ultra की एंट्री: दाम 89,999 से शुरू

नई दिल्ली: Xiaomi ने इंडिया में अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra की बिक्री शुरू कर दी है। फोन Leica के साथ मिलकर बनाए गए हैं। कैमरा क्वालिटी पर खास फोकस किया गया है। कीमत 89,999 रुपये से शुरू होकर 1,29,999 रुपये तक रखी गई है। लॉन्चिंग ऑफर्स के साथ इन पर अच्छा डिस्काउंट भी मिल रहा है।

Xiaomi 17 Ultra की शुरुआती कीमत 1,29,999 रुपये है, लेकिन SBI कार्ड से पेमेंट करने पर 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं EMI ऑप्शन 14,444 रुपये प्रति महीने से शुरू है। Xiaomi 17 की कीमत 89,999 रुपये से शुरू होती है। इसमें EMI 9,999 रुपये प्रकति महीने रखी गई है। कंपनी ‘Never Run Out’ ऑफर के तहत 512GB वेरिएंट को 256GB की कीमत में दे रही है।

कंपनी इन फोन के साथ कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी दे रही है। इसमें चार महीने का Spotify Premium, तीन महीने का Google AI Pro, तीन महीने का YouTube Premium और Jio के करीब 31,500 रुपये तक के फायदे शामिल हैं। Xiaomi 17 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, साथ ही 6330mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसमें 50MP के तीन Leica कैमरों का सेटअप है और OLED डिस्प्ले 3500 निट्स तक की ब्राइटनेस देता है।

Xiaomi 17 Ultra इस सीरीज का सबसे प्रीमियम फोन है। इसमें 1-इंच का बड़ा LOFIC सेंसर दिया गया है, जिससे फोटो की क्वालिटी और डायनामिक रेंज बेहतर होती है। साथ ही इसमें 200MP का टेलीफोटो कैमरा है, जो ऑप्टिकल जूम के साथ आता है। वीडियो के लिए इसमें Dolby Vision और ACES Log जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं। ये दोनों स्मार्टफोन 18 मार्च से Amazon, Xiaomi की वेबसाइट और देशभर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हो गए हैं। Xiaomi 17 सीरीज उन लोगों के लिए खास है जो दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और प्रीमियम फीचर्स वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेना चाहते हैं।