नई दिल्ली: इंडिया में इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए Bajaj Auto ने 2026 के लिए अपनी लोकप्रिय Bajaj Chetak 2026 रेंज को बड़ा अपडेट दिया है। इस बार कंपनी ने सिर्फ नाम ही नहीं बदला बल्कि परफॉर्मेंस, फीचर्स और चार्जिंग तक में सुधार किया है। इस बार कीमत में हल्की सी बढ़ोतरी देखने को मिली है।
अब Chetak रेंज को तीन फैमिली में बांटा गया है, C25, C30 और C35। C25 एंट्री लेवल है। C30 मिड सेगमेंट और C35 टॉप प्रीमियम रेंज मॉडल है। इसमें वेरिएंट्स को नंबर से पहचाना जाएगा जैसे C2501, C3001 और C3501/02/03, जिससे ग्राहकों के लिए समझना आसान हो गया है कि कौन सा मॉडल किस स्तर का है।
अब Chetak पहले से ज्यादा तेज और ताकतवर हो गया है। बेस मॉडल की टॉप स्पीड अब 60 km/h हो गई है। पहले इसकी रफ्तार 55 किमी प्रति घंटे थी। मिड वेरिएंट्स अब 70किमी प्रति घंटे की स्पीड तक जाते हैं। टॉप वेरिएंट्स में 80 km/h की स्पीड मिलती है। टॉप मॉडल में मोटर पावर भी बढ़ाकर 4.8 kW कर दी गई है चार्जिंग भी अब तेज हो गई है। मिड वेरिएंट C3001 में 0 से 80% चार्ज होने का समय घटकर करीब 2 घंटे 55 मिनट रह गया है, जो पहले लगभग 4 घंटे लगता था।
अब C30 और C35 वेरिएंट्स में Eco और Sport राइडिंग मोड और हिल होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। पहले ये ऑप्शनल थे। टॉप वेरिएंट्स में अब Google Maps इंटीग्रेशन दिया गया है, जिससे नेविगेशन पहले से ज्यादा आसान और स्मार्ट हो गया है। साथ ही OTA अपडेट्स भी मिलेंगे, यानी स्कूटर खुद ही समय-समय पर अपडेट होता रहेगा। इन सभी अपग्रेड्स के बाद कीमत में हल्की बढ़ोतरी हुई है। C30 और C35 वेरिएंट्स की कीमत लगभग ₹3,000 से ₹5,000 तक बढ़ाई गई है।
बाजार में कंपनी की पकड़ भी मजबूत हो रही है। FY26 में Bajaj करीब 2.89 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ इंडिया की दूसरी सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बन गई है और 20% से ज्यादा मार्केट शेयर हासिल कर चुकी है। नई Chetak रेंज अब पहले से ज्यादा तेज, ज्यादा स्मार्ट और ज्यादा यूजर-फ्रेंडली हो गई है।
