मुंबई: दोपहियों पर आज़ादी और स्टाइल की पहचान बन चुकी Vespa ने अपने 80 साल पूरे होने पर इंडिया में एक खास एडिशन Vespa Tech 80th लॉन्च कर दिया है। यह स्पेशल सीरीज न सिर्फ ब्रांड की विरासत को सेलिब्रेट करती है, बल्कि उस क्लासिक स्टाइल को भी फिर से जिंदा करती है जिसने Vespa को दुनिया भर में एक आइकॉन बनाया।
23 अप्रैल 1946 को Vespa का पेटेंट फाइल किया गया था और तभी से यह स्कूटर स्टाइल, आज़ादी और इटैलियन क्रिएटिविटी का प्रतीक बन गया। अब 80 साल पूरे होने पर कंपनी ने इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए Vespa Tech 80th को पेश किया है । भारत में यह स्पेशल एडिशन Vespa Tech 80th 125 और 150 वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। इस ऐतिहासिक जश्न को और खास बनाने के लिए 25 से 28 जून 2026 के बीच रोम में एक भव्य इवेंट आयोजित किया जाएगा, जिसे अब तक की सबसे बड़ी Vespa पार्टी माना जा रहा है।
इस स्कूटर में खास Verde Pastello ग्रीन कलर दिया गया है, जो 1946 के दौर की याद दिलाता है। वही समय जब Vespa ने पहली बार सड़कों पर कदम रखा था। Vespa Tech 80th में बॉडी का कलर ही कई हिस्सों में आगे बढ़ता हुआ दिखता है जैसे फ्रंट शील्ड का किनारा, पैसेंजर ग्रैब हैंडल, रियर व्यू मिरर, कंट्रोल यूनिट्स और फ्रंट सस्पेंशन। इसके साथ ग्लॉसी फिनिश और सैटिन डिटेल्स इसे और प्रीमियम बनाते हैं। सीट, फुटरेस्ट और हैंडल्स पर डार्क ग्रीन टोन-ऑन-टोन डिजाइन इसे एकदम अलग और स्टाइलिश लुक देता है।
फ्रंट पर क्लासिक Vespa लोगो के साथ ‘80th’ का खास बैज दिया गया है, जबकि पीछे ‘80 years of Vespa Est. 1946’ का लोगो इस ऐतिहासिक मौके को यादगार बनाता है। Vespa ने पिछले 80 सालों में 160 से ज्यादा मॉडल्स पेश किए हैं । Vespa Tech 80th उसी यात्रा का एक खास पड़ाव है, जो पुराने दौर की सादगी और आज की आधुनिक तकनीक को एक साथ जोड़ता है। Vespa Tech 80th सिर्फ एक स्कूटर नहीं, बल्कि 80 साल की कहानी, स्टाइल और आज़ादी का जश्न है।
