Kia Syros EV जुलाई में होगी लॉन्च, कंपनी की दूसरी मेड इन इंडिया कार

नई दिल्ली: Kia India अब इंडिया में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की रेस को और तेज करने की तैयारी में है। इसी कड़ी में कंपनी अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Kia Syros EV को जुलाई 2026 में लॉन्च करने जा रही है। यह कंपनी की दूसरी भारत में बनाई गई दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी। Kia अब भारत में बड़े पैमाने पर EV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है।

Syros EV का लुक पूरी तरह से नया नहीं होगा, बल्कि इसे इसके पेट्रोल-डीजल (ICE) वर्जन जैसा ही रखा जाएगा। Kia Syros EV में क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, खास डिजाइन वाले व्हील्स और EV-फोकस्ड डिजाइन मिलगा। इनका मकसद कार को कम ऊर्जा खर्च करने वाला बनाना है। पेट्रोल-डीजल गाड़ियों में आगे बड़ा खुला ग्रिल होता है ताकि इंजन ठंडा रहे, क्योंकि उसमें बहुत गर्मी पैदा होती है। EV में इंजन नहीं होता, इसलिए उतनी कूलिंग की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें क्लोज्ड (बंद) ग्रिल दी जाती है।

इससे हवा सीधे टकराकर रुकती नहीं, बल्कि आसानी से ऊपर या साइड से निकल जाती है—जिससे हवा का दबाव कम हो जाता है। एयरोडायनामिक व्हील्स से गाड़ी को आगे बढ़ने में कम ताकत लगती है। इससे बैटरी पर कम लोड पड़ता है। एक बार चार्ज करने पर गाड़ी ज्यादा दूरी तय कर सकती है । Kia Syros EV सिर्फ एक नई SUV नहीं, बल्कि Kia के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है।

इसमें 42kWh का बैटरी पैक दिया जा सकता है। यह बैटरी रोजमर्रा की जरूरतों के हिसाब से काफी बैलेंस्ड मानी जाती है—न बहुत छोटी, न बहुत भारी। इसके साथ मिलने वाली इलेक्ट्रिक मोटर करीब 133bhp की पावर और 255Nm का टॉर्क देगी। EV में टॉर्क तुरंत मिलता है, इसलिए यह SUV शहर में तेज पिकअप और स्मूद ड्राइविंग का अच्छा अनुभव दे सकती है। सिग्नल से निकलते ही तेज पिकअप और स्मूद ड्राइविंग का फायदा मिलेगा।

इंडिया में सब-कॉम्पैक्ट EV SUV सेगमेंट तेजी से बन रहा है। यहां पहले से Tata Nexon EV और जल्द आने वाली Mahindra XUV 3XO EV जैसी गाड़ियां मौजूद हैं। ऐसे में Kia Syros EV की एंट्री सीधे इस मुकाबले को और टक्करदार बना देगी।
यह सेगमेंट अभी नया है, यानी जो कंपनी अभी मजबूत पकड़ बना लेगी, वही आगे लीड कर सकती है। Kia के लिए यह एक बड़ा मौका है, क्योंकि Syros का पेट्रोल-डीजल मॉडल अभी तक उतना नहीं चला, लेकिन इसका इलेक्ट्रिक वर्जन कंपनी को नई पहचान और नई शुरुआत दे सकता है।